डेरनी पुलिस ने 3 अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

दिनांक 20.10.2025 की रात्रि करीब 11:30 बजे डेरनी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अंतर्गत ग्राम पोझी में दो व्यक्तियों के बीच जुआ खेलने के दौरान हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु उनके परिजनों द्वारा पी.एच.सी. दरियापुर में भर्ती कराया गया, जहां बेहतर इलाज हेतु घायल व्यक्ति को पी.एम.सी.एच., पटना रेफर किया गया है।
सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित छापामारी अभियान चलाकर इस प्रकरण में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा एक देशी कट्टा एवं एक खोखा बरामद किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है तथा घटना से संबंधित सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:-
1. रंजीत कुमार उर्फ बउला, पिता-भगेरण राय, साकिन-पोझी, थाना-डेरनी, जिला-सारण।
2. अखिलेश पासवान, पिता-सुखल पासवान, साकिन-मंगाइडीह, थाना-मुफफसील, जिला-सारण।
3. विशाल कुमार, पिता-सुरेन्द्र राय, साकिन- पोझी, थाना-डेरनी, जिला-सारण।
जप्त सामानों की विवरणी:-
1. देशी कट्टा -01
2. खोखा – 01
यह भी पढ़े
डेरनी पुलिस ने 3 अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
कदमकुआं में गोली मारकर युवक की हत्या
आतिशबाजी में 3 दर्जन से अधिक लोग झुलसे:सभी का बेतिया GMCH में कराया गया इलाज, कई बच्चे भी शामिल
वोटिंग से पहले जमुई में बरामद हुआ लोडेड मैगजीन, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्या-क्या बरामद हुआ
सीवान डीएम, एसपी ने रघुनाथपुर में स्थाई जांच निगरानी दल का किया निरीक्षण

