आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी पर हुए भगदड़ में नौ की मौत
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों के मौत की खबर है। बताया जा रहा कि आज एकादशी के दिन काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर है।
चंद्रबाबू नायडू ने बताया त्रासदी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं की मौत को “हृदय विदारक” बताया।इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ से मुझे बहुत दुख हुआ। यह बहुत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।”
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों तथा स्थानीय नेताओं को भगदड़ स्थल पर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
11:30 बजे के करीब हुई भगदड़
कासीबुग्गा उप-मंडल प्रभारी डीएसपी लक्ष्मण राव ने पीटीआई को बताया कि वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह करीब 11:30 बजे भगदड़ हुई। इस भगदड़ में कम से कम लोगों के मौत की खबर है।
हम सब गहरे दुख में डूबे हैं, नारा लोकेश
नारा लोकेश ने इन मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह “गहरे सदमे” में हैं। उन्होंने कहा, “इस एकादशी के दिन हम सब गहरे दुख में डूबे हैं। मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। सरकार भगदड़ में घायल हुए लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है।” लोकेश ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्थानीय विधायक से बात की है और प्रभावित व्यक्तियों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
एकादशी के दिन आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में कम से कम 9 श्रद्धालुओं के मौत की खबर है। घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस बीच प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।
पीएमओ कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ बेहद दर्दनाक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों और परिवार के सदस्यों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री
इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भगदड़ की पुष्टि करते हुए कुछ श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी दी थी। उन्होंने अधिकारियों से वा घायलों को जल्द और उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है।
कैसे मची भगदड़?
जानकारी के अनुसार, काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में कार्तिक एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में क्षमता से अधिक श्रद्धालु आ गए। जिसके कारण भगदड़ मच गई। वहीं, सीएमओ की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
सीएम ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। सीएम ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए. उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि हादसे की पूरी जांच कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
Beta feature

