गोवा में नाइट क्लब पर चला बुलडोजर
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग (Goa Nighclub Fire) के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आदेश के बाद नाइट क्लब को जमीदोंज करने का काम शुरू हो गया है। इसी निर्देश के तहत लूथरा ब्रदर्स के रोमिया लेन बीच स्थित क्लब पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है।
वागाटोर इलाके में मौजूद रोमियो लेन रेस्टोरेंट का एक हिस्सा तोड़ा जा रहा है। बता दें इसके मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हैं। ये दोनों ही रोमियो लेन के पास बर्च के भी मालिक हैं, जहां 7 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई थी।
लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू नोटिस जारी
गोवा पुलिस ने मुख्य आरोपी और गोवा नाइट क्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी करने के लिए CBI से संपर्क किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि वे देश छोड़कर भाग गए थे।
इंटरपोल ब्लू नोटिस किसी व्यक्ति की पहचान, लोकेशन या क्रिमिनल जांच के संबंध में उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए जारी किया जाता है।
भगोड़े को हिरासत में लेने के लिए रेड नोटिस तभी जारी किया जा सकता है जब चार्जशीट फाइल हो जाए और वॉन्टेड व्यक्ति के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी हो जाए।
सीएम सावंत के आदेश पर नाइट क्लब पर चला बुलडोजर
गोवा टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर धीरज वागले ने कहा, ‘हम बीच की तरफ से अतिक्रमण को तोड़ देंगे। तोड़ा जाने वाला कुल एरिया 198 स्क्वायर मीटर है।
बता दें गोवा अग्निकांड के बाद क्लब के दोनों मालिक दिल्ली के रास्ते थाईलैंड भाग गए हैं। अब उनका नाम इंटरपोल की लिस्ट में आ चुका है। पुलिस उन्हें भारत वापस लाने की कोशिश में लगी है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अधिकारियों को आग से तबाह हुए नाइट क्लब के भगोड़े मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के वागाटोर समुद्र तट स्थित ‘रोमियो लेन’ के अवैध ‘शैक’ (झोपड़ी) को ध्वस्त करने का आदेश दिया है। यह आदेश तब आया जब पता चला कि लूथरा बंधु आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों बाद थाईलैंड भाग गए थे। इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई थी।
सौरभ-गौरव लूथरा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी
गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, इंटरपोल ने सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। सीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सावंत ने उत्तरी गोवा जिला प्रशासन को सभी औपचारिकताएं पूरी करने और वागाटोर में समुद्र तट पर बनी शैक को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। अधिकारी ने कहा कि यह शैक सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई है।
गोवा अग्निकांड के बाद क्लब के दोनों मालिक दिल्ली के रास्ते थाईलैंड भाग गए हैं। अब उनका नाम इंटरपोल की लिस्ट में आ चुका है। पुलिस उन्हें भारत वापस लाने की कोशिश में लगी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने दिया आदेश
गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, इंटरपोल ने लूथरा भाईयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। सीएम सावंत ने उत्तरी गोवा जिले के प्रशासन को आदेश दिया है कि नाइट क्लब को ध्वस्त कर दिया जाए।
एक आरोपी को दिल्ली से गोवा लाई पुलिस
उधर, नाइट क्लब में आग लगने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी भरत कोहली की ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद राज्य पुलिस उसे मंगलवार को दिल्ली से पणजी ले आई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोहली इस अग्निकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया पांचवां आरोपी है। उससे पहले अंजुना पुलिस ने घटना के संबंध में नाइट क्लब के चार वरिष्ठ प्रबंधन सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
25 लोगों की हुई थी मौत
गोवा अग्निकांड में 5 पर्यटकों समेत 25 लोगों की जान चली गई। इलेक्ट्रिक पटाखों से निकली चिंगारी ने क्लब की छत पर लगी लकड़ी की सीलिंग के संपर्क में आते ही विकराल रूप धारण कर लिया। कई लोग जान बचाने के लिए बेसमेंट में भागे, जहां वेंटीलेशन की कोई सुविधा नहीं थी। ऐसे में 21 लोगों की दम घुटने के कारण मौत हो गई।


