स्वदेशी आंदोलन के बचपन से समर्थक थे देशरत्न : डा कृष्ण

स्वदेशी आंदोलन के बचपन से समर्थक थे देशरत्न : डा कृष्ण
वस्त्र ही नही कलम भी स्वदेशी रखते थे : रामेश्वर
प्रधानमंत्री को आने का निमंत्रण

श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

प्राचार्य डा कृष्ण कुमार सिंह ने सोमवार की सुबह देशरत्न डा राजेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास परिसर के समक्ष परिचर्चा आयोजित करते हुए कहा कि आज देश में स्वदेशी आंदोलन की खूब प्रचार प्रसार की जा रही है ,पर बचपन से ही देस के प्रथम राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद व् उनके बड़े भाई स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र बाबू कूट कूट कर स्वदेशी प्रेम भरा हुआ था । उन्होंने बताया कि राजेंद्र बाबू के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है तथा सरकार को चाहिए कि देशरत्न डा राजेंद्र प्रसाद के नाम पर स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाया जाय।

देशरत्न के पैतृक संपत्ति के प्रबंधक रामेश्वर सिंह ने कहा कि
दोनों भाई स्वदेशी कपड़ा ही नही कलम और निब भी स्वदेशी ही खरीदते थे ।
बताते है कि 1899 ई में महेंद्र बाबू इलाहाबाद से घर आये थे और उन्होंने स्वदेशी की बात कही थी व् स्वदेशी कपड़े भी साथ लाये थे ।राजजेंद्र बाबू ने उसी समय से स्वदेशी कपड़ा पहनना शुरू कर दिया तथा अपने बड़े भाई से राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा ली ।उन्होंने खादी का कपड़ा बाजार में आ जाने पर खादी के अलावा दूसरे प्रकार का स्वदेशी कपड़ा भी नही खरीदा ।स्वदेशी का विचार केवल कपड़ों तक ही सीमित नही रहा ,जहा तक हो सका हर समान खरीदने में भी वे इसका ख्याल रखते थे ।उन्होंने बताया कि विश्व विद्यालय की परीक्षा देने के लिए खास करके देशी कलम व् निब खरीदते थे ।

 

बाबू के घर के प्रबंधक ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जीरादेई आने के लिए हम ग्रामीण आज पत्र लिखे है ।पत्र के माध्यम से निवेदन किया गया है कि एक बार मोदी जी देशरत्न के पैतृक आवास में आ जाते और यही से स्वदेशी अभियान को तीव्र गति देते तो राजेंद्र बाबू का सपना पूर्ण होता तथा जीरादेई का तस्वीर भी बदल जाता ।

 

जीरादेई क्षेत्र के राजजेंद्र बाबू के अनुयायि इजरायल अंसारी ने कहा कि आज भी हमे देशी वस्तुओं का इस्तेमाल कर हस्तकला एवम शिल्प कला का बढ़ावा देना चाहिए ।समाज सेवी सह सनातन के संदेशवाहक नीरज कुमार सिंह ने कहा कि स्वदेशी समान का प्रयोग कर हम अपनी देश की आर्थिक सुधार की कड़ी में सहयोग कर सकते है उन्होंने बताया कि राजजेंद्र बाबू के आदर्शो से ही प्रेरणा लेकर नरेंद्र में परिवर्तन द्वारा स्वदेशी कपड़ो व् अन्य चीजों का निर्माण हो रहा है जिससे खास कर महिलाओ की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है उन्होंने बताया कि जो काम सरकार को करना चाहिए वह काम नरेंद्र पुर की परिवर्तन संस्था द्वारा किया जा रहा है । इस मौके पर शिक्षाविद प्रशांत विक्रम ,हरिकांत सिंह ,संजय कुशवाहा ,शालू खरवार , ने अपना विचार व्यक्त किया ।

यह भी पढ़े

स्वरोजगार सृजन का अनूठा उदाहरण है परिवर्तन संस्था-  मुख्य सचिव

हमारे आदर्श महापुरुषों ने महिला नेतृत्व को मजबूत किया – आदित्य कृष्ण गुरु जी 

रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ छात्र संघर्ष मोर्चा ने  किया प्रदर्शन

अपहर में क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमनौर और मंझोपुर की जीत

सिधवलिया की खबरें :  शराब के नशे मे तीन व्यक्ति गिरफ्तार

सारण के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन को विस अध्यक्ष ने किया सम्मानित

जदयू नेता जीशू सिंह ने मुखिया रांधा साह के परिजन, कृष्णा ज्वेलर्स टारी और मृत्युंजय भगत से मिलकर दिया सांत्‍वना

रघुनाथपुर : निर्माणाधीन भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त मामले में एकदिवसीय धरना और प्रतिवाद मार्च

  नितिन नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के सह संयोजक ने दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!