Headlines

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिले के चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए मामले के एक अहम आरोपी को दबोच लिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर SIT ने थावे थाना क्षेत्र के रिकी टोला के पास छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही आरोपी बदमाश इस्माइल आलम ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मां दुर्गा के मुकुट के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से और एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जो चोरी कांड से जुड़े अहम साक्ष्य माने जा रहे हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी इस्माइल आलम ने स्वीकारोक्ति बयान देते हुए चोरी में शामिल पूरे गिरोह, आभूषणों की खरीद-बिक्री और छिपाने के तरीकों से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं। इन खुलासों के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े

पटना में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, देश-विदेश में ट्रांजेक्शन करने वाले 13 साइबर ठग गिरफ्तार

हथियारबंद अपराधियों ने बंधन बैंक में लूट का किया प्रयास

प्रयागराज में आयोजित होने वाले पावन माघ मेला स्नान की तैयारियां अब भव्य रूप ले रही हैं – महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी महाराज

‘भोजपुरी साहित्य के विविध आयाम’ पुस्तक भाषा और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और शोधपरक दस्तावेज है

सदैव अटल कार्यक्रम में सराहना से ऊर्जस्वित दिखे युवा

बिहार में जमीन का म्यूटेशन अटकाने में कई जिले शामिल

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!