सेवानिवृत शिक्षक का हुआ श्रद्धा व सम्मान के साथ विदाई

 

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

 सेवानिवृत शिक्षक का हुआ श्रद्धा व सम्मान के साथ विदाई

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।

सीवान जिला के दारौंदा प्रखण्ड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगौरा पश्चिमी में पदस्थापित वरीय प्रखंड विशिष्ट अंग्रेजी विषय के शिक्षक श्री जनार्दन सिंह राष्ट्र निर्माण करने में अपनी महती भूमिका निभाते हुए  दीर्घकालीन, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए।
इस अवसर पर शनिवार को विद्यालय परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा श्री सिंह के स्वागत से की गई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उन्हें पुष्प माला पहनाकर अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया। अपने कार्यकाल के दौरान श्री जनार्दन सिंह ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि बच्चों के नैतिक, सामाजिक एवं चारित्रिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे विद्यार्थियों के बीच एक आदर्श शिक्षक के रूप में जाने जाते रहे, जिनकी शिक्षण शैली और अनुशासन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि श्री सिंह ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा को माध्यम बनाकर जो योगदान दिया है, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया।

वही ललन राम, उत्तम पाठक, दिव्या,रेखा कुमारी, तालिमी मरकज शाजिया खातून और जितेन्द्र प्रसाद आदि शिक्षकों ने उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें एक मार्गदर्शक और सहयोगी सहकर्मी बताया।
अपने विदाई संबोधन में श्री जनार्दन सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने विद्यालय परिवार, सहयोगी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक का असली सम्मान छात्रों की सफलता में निहित होता है। उन्होंने सभी से शिक्षा के प्रति समर्पण बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानित सेवानिवृत्त जीवन की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!