वाई. खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

वाई. खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

कुकी समुदाय की नेमचा किपगेन उपमुख्यमंत्री नियुक्त हुईं

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

मणिपुर में नई सरकार के गठन हो गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता वाई. खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली।

वहीं, कुकी समुदाय की पूर्व मंत्री नेमचा किपगेन को उपमुख्यमंत्री पद दिया गया। खेमचंद को मंगलवार को भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक दल का नेता चुना गया था।

KHEMMM

राज्यपाल संग बैठक के बाद सरकार बनाने का दावा

बुधवार को खेमचंद ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। गौरतलब है कि राज्य में 2023 में सुलगी जातीय हिंसा के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने पिछले साल नौ फरवरी को इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद राज्य में 13 फरवरी, 2025 से राष्ट्रपति शासन है। 60 सदस्यीय विधानसभा निलंबित है। विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है।

इंफाल घाटी में रहने वाले मैतेयी और आसपास की पहाडि़यों में रहने वाले कुकी लोगों के बीच हुई जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए।

KHEM

भाजपा के 37 विधायक

भाजपा विधायक दल ने राज्य भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में खेमचंद को अपना नेता चुना। इस बैठक में भाजपा के 37 विधायकों में से 35, पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ, पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी संबित पात्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

दिल्ली में मणिपुर लेजिस्लेटिव पार्टी की बैठक में बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया। युमनाम खेमचंद सिंह मेतई सुमदाय से आते हैं। यूमनाम सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक हैं।

बता दें कि 62 साल के युमनाम खेमचंद सिंह अब मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वह इस नॉर्थ-ईस्ट राज्य में बीजेपी के दूसरे CM होंगे। बीजेपी विधायकों का एक ग्रुप दिल्ली पहुंचा और लंबी बातचीत के बाद विधायकों ने युमनाम खेमचंद सिंह को नेता चुना गया।

युमनाम खेमचंद सिंह बहुसंख्यक मेइतेई समुदाय के सदस्य सिंह पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री हैं और 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर सिंगजामेई निर्वाचन क्षेत्र से मणिपुर विधानसभा के लिए चुने गए थे।

मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद सिंह ने हाल ही में आदिवासी बहुल पहाड़ी जिलों उखरुल और कामजोंग का दौरा किया। इन क्षेत्रों में किसी भी मेइतेई नेता की पहली यात्रा थी।

लंबी बातचीत के बाद, बीजेपी ने सोमवार को मणिपुर में एक नए मुख्यमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को राज्य में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!