बिहार के लाल सूर्यवंशी ने वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी
सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में आज वह हुआ जो क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया था. वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अपने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि पूरी दुनिया देखती रह गई. वैभव ने मैदान पर कदम रखते ही इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेलकर भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. उनकी इस पारी ने न केवल फैंस का दिल जीता, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.
फाइनल में सबसे तेज शतक का महा-रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही आक्रामक रुख अपनाया और इंग्लैंड के हर गेंदबाज की धुलाई की. उन्होंने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इतनी कम उम्र में और इतने बड़े मंच पर, जहा अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों के पसीने छूट जाते हैं, वहा वैभव ने बिना किसी दबाव के यह कारनामा कर दिखाया. शतक पूरा करने के बाद तो उनका बल्ला और भी ज्यादा आग उगलने लगा और उन्होंने अगले 50 रन सिर्फ 16 बॉल में जोड़ दिए.
सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाले खिलाड़ी
इस धमाकेदार पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उनकी उम्र और उनके खेल की समझ ने क्रिकेट दिग्गजों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. 80 गेंदों पर 175 रन की उनकी पारी हमेशा याद रखी जाएगी. उनके बल्ले से कुल 15 चौके और 15 आसमानी छक्के निकले, जिसने इंग्लैंड की फील्डिंग को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया.
छक्कों की बरसात, वर्ल्ड कप का नया किंग
वैभव सिर्फ रन मशीन नहीं बने, बल्कि उन्होंने सिक्सर किंग का खिताब भी अपने नाम कर लिया. वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इतना ही नहीं, इस पूरे टूर्नामेंट यानी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है.
वनडे में 100 छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के दौरान एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जो आज तक कोई नहीं कर पाया. उन्होंने अंडर 19 वनडे क्रिकेट के इतिहास में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. वह 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं. यह आंकड़ा बताता है कि वैभव किस दर्जे के खिलाड़ी हैं और उनमें कितनी क्षमता है. फाइनल जैसे हाई-प्रेशर मैच में 175 रन बनाना और रिकॉर्ड्स की लाइन लगा देना, यह बताता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है.
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया उसके बाद चौथी गेंद पर चौके के साथ अपना खाता खोला. इसके बाद उन्होने रुकने का नाम नहीं लिया. उन्होंने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया. वहीं वैभव ने 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के निकले.
सूर्यवंशी ने बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए. वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा इस पूरे टूर्नामेंट यानी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव के नाम है. सूर्यवंशी ने अंडर 19 वनडे क्रिकेट के इतिहास में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. वह 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं.
वैभव के बल्ले से निकली आग
वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही अपने इरादे साफ कर दिए थे. उन्होंने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया. इसके बाद उन्होने अगले 16 बॉल में और पचास रन जोड़ दिए. वहीं वैभव ने 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के निकले.

