हरि जी उच्च विद्यालय अपहर में हुई प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक
त्रैमासिक परीक्षा, पठन-पाठन और भौतिक विकास की हुई समीक्षा
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, छपरा (बिहार):
अमनौर प्रखंड के हरि जी उच्च विद्यालय अपहर के सभागार में प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिमला देवी ने की।
बैठक में प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक, मध्य और उच्च विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापक शामिल हुए।
शिक्षा पदाधिकारी बिमला देवी ने विद्यालयों में आयोजित त्रैमासिक परीक्षा, नियमित पठन-पाठन और विद्यालयों के भौतिक विकास से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और समय पर परीक्षाएं संपन्न कराई जाएं।बैठक में लेखापाल अनुरंजन कुमार ने शिक्षकों का डाटा जल्द से जल्द जमा करने को कहा। वहीं डाटा ऑपरेटर पूजा कुमारी ने सभी शिक्षकों से अपील की कि छूटे हुए छात्रों का शीघ्र आपार आईडी बनाया जाए ताकि किसी भी छात्र को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।
बैठक में शिक्षक नैमुद्दीन अंसारी, उमेश साह, अरुण मांझी, प्रभात सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।
बैठक के अंत में शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को शिक्षा विभाग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें
डेंगू पर वार: जुलाई भर चलेगा ‘एंटी डेंगू माह’, स्कूलों से लेकर गांव गलियों तक चलेगा जागरूकता अभियान
अब टेढ़े पैर नहीं बनेंगे भविष्य की बाधा, सदर अस्पताल में क्लबफुट का आधुनिक इलाज शुरू
दिल्ली से चारों दिशाओं में चलेंगी चार बुलेट ट्रेन
बंगाल की सभी बंद जूट मिलें,10 जुलाई तक खुल जाएंगी
यूटोपिया कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों को मिली नई जर्सी, जनप्रतिनिधियों ने किया अनावरण
