घोघाड़ी नदी नहानें गया लड़का डूबा, खोजबीन जारी
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली कुंवर टोला के आधा दर्जन लड़के जन्माष्टमी के अवसर पर घोघाड़ी नदी नहानें चलें गये , जहा नहाने के दौरान दो लड़के गहरे पानी में डूबने लगें। लड़कों के चिल्लाने पर स्थानीय ग्रामीण ने पानी से एक लड़के को बचाया वहीं एक लड़का गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
जहा उसकी खोजबीन की जा रही है। लड़का बहरौली कुंवर टोला गांव निवासी अमितेश सिंह का 13 वर्षीय पुत्र दिव्यांक कुमार हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व में लड़कों के साथ घोघाड़ी नदी में नहाने चला आया है।
परिजनों ने बताया कि वह वर्ग 9 का छात्र हैं। समाचार लिखे जाने तक गहरे पानी में खोजबीन जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सीओ सुमंत कुमार और थानाध्यक्ष रणधीर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं।
यह भी पढ़े
बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
भव्यता के साथ महावीरी विजयहाता में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न
रघुनाथपुर : ससुराल आए युवक की रहस्यमयी मौत, जांच में जुटी पुलिस