दिल्ली से सीवान आ रही बस हुई हादसे का शिकार.3 यात्रियों की मौत 24 से ज्यादे घायल
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

कानपुर में मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक स्लीपर बस अचानक पलट गई। हादसे में एक बच्चे समेत 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए। बस में कुल 45 यात्री सवार थे।हादसा सुबह 4 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक बेकाबू हो गई। पहले डिवाइडर पर चढ़ी, फिर सड़क किनारे पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और मदद में जुट गए। सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस-वे की रेस्क्यू टीम पहुंची। कई यात्रियों को सीटें काटकर बाहर निकाला, तब तक 3 यात्रियों की मौत हो गई थी। बाकी घायलों को अस्पताल भिजवाया।एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित, एसीपी मंजय सिंह और इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज पुलिस बल के साथ बिल्हौर सीएचसी पहुंचे। यात्रियों ने बताया कि बस सोमवार शाम दिल्ली से सिवान के लिए निकली थी। बस में कुल 45 सवारियां थी। सुबह 4 बजे चालक को झपकी आ गई, जिसकी वजह से तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। टक्कर लगते ही बस में कोहराम मच गया।
अरौल इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि नींद की वजह से हादसा होने की आशंका है। हादसे के बाद बस चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए।हादसे में घायल हुए यात्रियों में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के लोग शामिल हैं। घायलों में बिहार के सिवान, गोपालगंज, दरभंगा, छपरा और सीतामढ़ी के यात्री बड़ी संख्या में हैं, जबकि यूपी के गोरखपुर, अयोध्या और बस्ती के लोग भी घायल हुए हैं।
इसके अलावा फरीदाबाद और दिल्ली के यात्री भी इस दुर्घटना का शिकार हुए। घायलों में प्रमुख रूप से पवन कुमार (सिवान), सत्येंद्र कुमार (सिवान), सपना दुबे (गोपालगंज), दयाशंकर (अयोध्या), गुड्डी (शिवगढ़), रणधीर सिंह (गोरखपुर), अंकुश (दरभंगा), अमित शर्मा (फरीदाबाद), शिवेंद्र सिंह (दिल्ली), प्रेम प्रकाश (छपरा),
अभिषेक (बुलंदशहर), छाया कुशवाहा, संप्रति, लाक्षिका और संदीप कुमार (सासामुसा, गोपालगंज), साहिल (सिवान), अरविंद यादव और लालचंद यादव (रोहिणी, दिल्ली), रंजनी कुमारी (गोपालगंज), राजन कुमार (बस्ती), अजय (शिवान), गुड्डू बैठा (सीतामढ़ी) और अजय कुमार (बस्ती) शामिल हैं। सभी घायलों का कानपुर में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़े
जमुई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 साल से फरार चल रहा 50 हजार इनामी बदमाश पकड़ाया
भरोसा जीतने के लिए नीतीश कुमार बनना पड़ता है


