महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा लैंगिक समानता और न्याय के लिए चलाया जा रहा है अभियान 

महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा लैंगिक समानता और न्याय के लिए चलाया जा रहा है अभियान

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

महिला एवं बाल विकास निगम, गोपालगंज द्वारा गोपालगंज जिले के अलग अलग जगहों पर लैंगिक समानता और न्याय के विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में जन जागरूकता से जन आंदोलन तैयार करना है जिसके द्वारा सुरक्षित तथा समावेशी समाज का निर्माण किया जा सके। इसी कड़ी में उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदमपुर, मांझा में मंगलवार को लैंगिक समानता और न्याय के विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निर्देशानुसार तथा जिला पदाधिकारी के निर्देशन में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन (DHEW) योजना के तहत चल रहे दस दिवसीय जागरूकता अभियान (2 से 12 सितंबर) का हिस्सा है।

महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित कानूनों और योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न महिला केंद्रित कानूनों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसमें बाल विवाह,पॉक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण कानून (POSH Act), भ्रूण लिंग परीक्षण प्रतिषेध अधिनियम (PC & PNDT Act), महिला हेल्पलाइन 181, शक्ति सदन, सखी निवास, सामाजिक पुनर्वास कोष से लेकर सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी शामिल रही हैं।

जिला परियोजना प्रबंधक कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके अंतर्गत “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति निवास और महिला हेल्पलाइन जैसी योजनाएं महिलाओं को सुरक्षा और अधिकार दिलाने में सहायक हैं। इसको लेकर आम जनमानस को जागरूक करने तथा प्रशासन का जनता से सीधा संवाद करने का प्रयास है।

डीपीएम ने छात्रों को लैंगिक भेदभाव, लिंग आधारित हिंसा, यौन उत्पीड़न और बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूक करते हुए समाज में समानता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित किया।

उन्होंने यह भी बताया कि यह विशेष अभियान 2 से 12 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत छात्रों एवं आमजन को महिला संबंधित कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में गिरते हुए लिंगानुपात को सुधारने के लिए यह अभियान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के डीपीएम सुबोध कांत सिंह, केंद्र प्रशासक नाजिया मुमताज, लैंगिक विशेषज्ञ मुन्ना कुमार शर्मा वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ ओम प्रकाश ठाकुर, अतुल कुमार , केस वर्कर अनिल ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं व आमजन को लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है ताकि समाज में महिलाओं को अधिकार, सम्मान और सुरक्षा मिल सके तथा आने वाली पीढ़ी एक न्यायपूर्ण और समानतापूर्ण वातावरण में आगे बढ़ सके।

यह भी पढ़े

चोरी के मामले में पुलिस टीम पर हमला:किशनगंज में 20 से 25 लोगों ने किया लाठी-डंडे से वार

कोचाधामन में पुलिस की कार्रवाई:ट्रक से 2841 लीटर विदेशी शराब जब्त, चालक फरार

बंगाल की महिला 1 करोड़ का ब्राउन शुगर लेकर बिहार के नवगछिया पहुंची, डिलिवरी लेने आया तस्कर भी गिरफ्तार

पटना में फर्जी IPS अधिकारी गिरफ्तार, ठगी के कई मामलों का खुलासा, सोशल मीडिया से बढ़ाता था कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!