डॉगी कुमार नाम से कुत्ते का फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया

 डॉगी कुमार नाम से कुत्ते का फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

बिहार में एक बार फिर कुत्ते के नाम पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र के आवेदन का मामला सामने आया है। पूर्णिया जिले के बनमनखी में एक अज्ञात व्यक्ति ने ‘डॉगी कुमार’ के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया। मामला सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत अज्ञात आवेदक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हुए वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान अलग-अलग जगहों से डॉगी कुमार, डोगेश बाबू जैसे फर्जी निवास प्रमाण पत्र आवेदन के मामले सामने आए थे।

जानकारी के अनुसार बनमनखी प्रखंड कार्यालय में एक कुत्ते के नाम से निवास प्रमाण पत्र का आवेदन आया। आवेदक का नाम डॉगी कुमार, पिता का नाम कुत्ता कुमार विश्वास, और माता का नाम डॉगी देवी दर्ज था। इतना ही नहीं आवेदन के साथ शपथ पत्र और मोबाइल नंबर 9955699339 भी संलग्न था। मामला सामने आते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया।

राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज ने बुधवार को बताया कि यह आवेदन 8 अक्टूबर 2025 को मिला था। दस्तावेजों की जांच के दौरान जब नाम पढ़ा गया तो अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि यह हरकत स्पष्ट रूप से प्रशासन की छवि खराब करने की मंशा से की गई थी।

मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई और निर्देश मिलने के बाद राजस्व अधिकारी ने संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि एसआईआर के दौरान बिहार में कुत्ते, बिल्ली और मशहूर हस्तियों के नाम से फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने के आवेदन विभिन्न जिलों से सामने आए थे। ये अनोखे आवेदन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। पटना के मसौढ़ी में तो डॉग बाबू के नाम से कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया था। इससे प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी। हालांकि, बनमनखी प्रशासन की सजगता से ऐसी गलती दोहराने से बच गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!