टेलर ट्रक की चपेट में आया मालवाहक सीएनजी टेंपो, टेंपो में सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

 

टेलर ट्रक की चपेट में आया मालवाहक सीएनजी टेंपो, टेंपो में सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):


सारण जिला के एकमा थाना क्षेत्र में छपरा-सिवान नेशनल हाईवे-531 पर माने मठिया गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब छपरा से एकमा की ओर माल लेकर आ रहे माल वाहक सीएनजी टेंपो ओवरटेक करने के दौरान एक टेलर ट्रक के पिछले हिस्से की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही सीएनजी टेंपो सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान राजेश महतो (30), पिता योगेश्वर महतो, निवासी भुईली, थाना एकमा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक विजय कुमार गुप्ता (35), पिता स्व. रामदयाल साह, निवासी भुईली बताया गया है। दोनों आपस में मित्र थे। बताया गया है कि छपरा शहर के मौना चौक से भतुआ पाग (पेठा) व आम का अमावट मिठाई थोक में खरीद कर फुटकर बिक्री के लिए किराए के सीएनजी टेंपो वाहन से एकमा बाजार ला रहे थे। तभी माने मठिया गांव के समीप मुख्य सड़क पर वे सड़क हादसे का शिकार हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक व सीएनजी टेंपो चालक दोनों अपने-अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गये। हादसे के बाद नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर कुछ देर तक सड़क जाम कर दिया। जिससे लगभग दो घंटे तक सड़क यातायात प्रभावित रहा। इसके पूर्व एकमा, रसूलपुर व दाउदपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक विजय कुमार गुप्ता को उपचार हेतु एकमा सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ कौशलेंद्र कुणाल ने घायल क प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा नाराज लोगों को समझा-बुझाकर सड़क यातायात व्यवस्था सामान्य कराया गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच व फरार वाहन चालकों की तलाश कर रही है।

घायल युवक विजय कुमार गुप्ता का बयान: खेती-बाड़ी के अलावा नौकरी की तैयारी भी कर रहा था मृतक राजेश

एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान घायल युवक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वह एकमा बाजार में ठेला लगाकर पेठा एवं फल की बिक्री करता है। मृतक राजेश महतो उसका दोस्त था। राजेश चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। दो भाईयों की शादी हो गई है। राजेश की शादी नहीं हुई थी। वह बीए तक पढ़ाई किया था। वह घर पर रहकर खेती-बाड़ी के अलावा नौकरी की तैयारी भी कर रहा था।
विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को वह और उसका दोस्त राजेश महतो जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय में एक पुराने केस में अपनी हाजिरी देने गए थे।


जहां से विजय कुमार गुप्ता फुटकर बिक्री के लिए पेठा खरीदने मौना चौक जाने लगा। इस पर राजेश ने कहा कि चलो मैं भी देखता हूं कि पेठा तुम कहां से खरीदारी करते हो! दोनों आपस में मित्र थे। बताया गया है कि छपरा शहर के मौना चौक से पेठा (भतुआ पाग) मिठाई थोक में खरीद कर फुटकर बिक्री के लिए किराए के सीएनजी टेंपो वाहन से एकमा बाजार ला रहे थे।

 

तभी माने मठिया गांव के समीप मुख्य सड़क पर वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। सड़क पर ही सारा पेठा का कार्टून बिखर गया। हादसे के बाद विजय भी बेहोश होकर सड़क पर ही पड़ा रहा। विजय ने बताया कि होश आने पर उसने देखा कि उसका मित्र मौत की नींद सो रहा है। पेठा बिखरा पड़ा है। बिखरे पेठा को बटोरने की जब उसने कोशिश किया, तो आसपास घेरे हुए ग्रामीण उसे ही डांट-फटकार लगाने लगे। शायद उसे ही वे लोग सीएनजी टेंपो चालक समझ बैठे थे।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें :  शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार 

पूर्व जिला पार्षद स्व. आशुतोष कुमार सिंह की 61वीं जयंती मनायी गयी

रघुनाथपुर : टारी में बंद घर से 30 लाख के संपत्ति की हुई चोरी,शादी समारोह में दिल्ली गया था परिवार

अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए सख़्त नियम क्यों ज़रूरी हैं?

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 : राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गुरुकुल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

भारत-नेपाल बॉर्डर इलाके से 100 से ज़्यादा लड़कियां गायब! इस काम के लिए हो सकती हैं इस्तेमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!