जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित

जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित

प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश भी ने पीड़ित अधिवक्ता के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, डा0 विजय कुमार पांडेय, सीवान (बिहार):


जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता सुभाषकर पांडेय के गत दिन हुए निधन के पश्चात परम्परा नुसार आज अधिवक्ताओं ने अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा। इस अवसर पर जिला विधिज्ञ संघ भवन में अधिवक्ता ओ से खचाखच भरे समारोह को अध्यक्ष शंभू दत्त शुक्ला एवं महासचिव नवेन्दु शेखर दीपक के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

 

शोकसभा में अपना विचार व्यक्त करते हुए विधि के संघ के अध्यक्ष शंभू दत्त शुक्ल ने कहा कि सुभाषकर पांडेय अपने अधिवक्ता पिता के द्वारा स्थापित वकालत के उच्च आदर्शों को बखूबी निभाया।वह अधिवक्ता के रूप में एक आदर्श स्थापित किया जो हमलोगों को सीखना चाहिए।

 

वहीं शोक सभा में विचार व्यक्त करते हुए संघ के सचिव नवेन्दु शेखर ने भावुक होते हुए अपने वकालत के प्रारंभिक दिनों उनके द्वारा दी गई सिख का जिक्र करते हुए कहा कि उनके व्यवसायिक आदर्शों का अनुकरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शोक सभा में विचार व्यक्त करते हुए श्री पाण्डेय के अभिन्न मित्र एवम विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे अधिवक्ता ब्रज मोहन रस्तोगी ने काफी भावुक होते हुए उन्हें सिर्फ एक अधिवक्ता नही बल्कि एक संस्थान से उनकी तुलना की।

 

उन्होंने कहा कि उनका तालुक समाज के सभी क्षेत्रों से मसलन सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवम तमाम जनोपयोगी सरोकारों से रहता था जिसपर वे खुलकर अपना विचार रखते थे।शोक सभा में वरीय अधिवक्ता पाण्डेय रामेश्वरी प्रसाद , उनके सहपाठी रहेअधिवक्ता दुर्गा प्रसाद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।ततपश्चात अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा आज अपने को न्यायिक कार्यो से अलग रखा।

वही आज एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह नेतृत्व में जिला न्यायाधीशों का एक प्रतिनिधिमंडल स्व सुभाषकर पाण्डेय अधिवक्ता के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।जिला जज के साथ प्रतिनिधि मंडल में एडीजे1 एस के त्रिपाठी, एडीजे संतोष कुमार सिंह, एडीजे राकेश कुमार पाण्डेय सहित जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शम्भु दत्त शुक्ला,सचिव नवेन्दु शेखर सुमन दीपक,वरीय अधिवक्ता ब्रजमोहन रस्तोगी आदि शामिल थे।

यह भी पढ़े

कैसे पहचानें बच्चे को गेम की लत है या नहीं?

ऑनलाइन गेमिंग मनोरंजन नहीं मौत का जाल है,कैसे?

स्कारयुक्त शिक्षा से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण — जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय

क्या सेना और राजनीतिक नेतृत्व के बीच भरोसा डगमगाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!