कब्रिस्तान की भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद, पांच घंटे तक रुका शव का दफन; पुलिस व प्रशासन की पहल से हुआ निपटारा
श्रीनारद मीडिया, के. के. सिंह सेंगर/वीरेश सिंह, मांझी (सारण)।
सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र के कलान बाजार के समीप स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति के शव को कब्रिस्तान में दफनाने से लगभग पांच घंटे तक रोक दिया। इस दौरान गांव में तनाव और अफरातफरी का माहौल बना रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही भलुआ बुजुर्ग पंचायत के मुखिया दीपक मिश्रा ने मामले की सूचना मांझी के सीओ सौरभ अभिषेक और थानाध्यक्ष आशीष कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास शुरू किया।
मुखिया दीपक मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह कलान गांव निवासी लूटन शर्मा ने कब्रिस्तान की भूमि को अपना बताते हुए मृतक शाह महम्मद के शव को दफनाने से रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।
स्थिति को गंभीर होते देख सीओ सौरभ अभिषेक मौके पर पहुंचे और सरकारी अमीन से भूमि की पैमाइश कराई। मापी के बाद दोनों पक्षों को समझाकर विवाद का निपटारा कराया गया। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद लगभग पांच घंटे बाद मृतक का शव कब्रिस्तान में दफनाया जा सका।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर हस्तक्षेप नहीं होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
यह भी पढ़े
मिल्की में मुकसूद बाबा के मजार पर एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने की चादरपोशी
प्रकृति शाश्वत सत्य है, पंचतत्व में एक जल है।
भाजपा का घोषणा पत्र एक करोड़ लोगों की राय से बनेगा