धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 25 करोड़ की लागत से बनेगा संत शिरोमणि गुरु रविदास का भव्य स्मारक : नायब 

धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 25 करोड़ की लागत से बनेगा संत शिरोमणि गुरु रविदास का भव्य स्मारक : नायब

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र, (हरियाणा):

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक के लिए किया भूमि पूजन और शिलान्यास।
5 एकड़ 3 कनाल भूमि पर बनेगा स्मारक।
समाज के एक-एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए सरकार ने बनाई योजनाए, संत शिरोमणि गुरु रविदास के आदर्शों पर चलने का मार्ग प्रशस्त करेंगा स्मारक।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में आज उमरी रोड़ कुरुक्षेत्र में 5.39 एकड़ भूमि पर बनने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया। इस स्मारक का निर्माण कार्य लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से संपन्न किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक के भूमि पूजन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अगस्त 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में गुरू रविदास जी के विशाल भव्य मंदिर का शिलान्यास किया था। इस भव्य स्वरूप को बनते हुए देखकर उनके मन में इसी प्रकार हरियाणा प्रदेश में भी गुरु रविदास के स्मारक के निर्माण का विचार आया ताकि संतों की प्रेरणा नई पीढ़ी को मिलती रहे। इसके लिए मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कुरुक्षेत्र में 5 एकड़ भूमि में गुरु रविदास जी के भवन निर्माण की घोषणा की थी और आज इसके निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा इसका निर्माण करवाया जाएगा।

गुरू रविदास को नमन करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश के गरीबों, युवाओं, नारी शक्ति और किसान उत्थान की दिशा में पहल करते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अब मुख्यमंत्री नायब सिंह इन योजनाओं को लगातार आगे बढाने का कार्य करेगें। उन्होंने नागरिकों से निवेदन करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में हरियाणा कीे इस प्रगति में योगदान देते हुए भाजपा को मजबूत करें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर संत शिरोमणि गुरू रविदास जी का भव्य भवन बनाने का विचार पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का ही था जो आज मूर्तरूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मनोहर लाल द्वारा लागू की गई नीति व योजनाएं, जिनका लाभ आज हरियाणा में नागरिकों को मिल रहा है, वे देश में घर-घर पहुंचेगी। सतगुरु रविदास जी महाराज के श्लोक ’’ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सब को अन्न, छोट बड़ा सब संग बसे रैदास रहे प्रसन्न’’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि उनकी वाणी को चरितार्थ करने का काम पिछले साढे 9 वर्षों में मनोहर लाल ने किया। मनोहर लाल के कार्यकाल में गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उन्होंने पिछले साढे 9 सालों में ऐसी योजनाएं बनाई जिसके फलस्वरूप 12 लाख से अधिक गरीब परिवार गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रदेश के चहुंमुखी विकास का जो रास्ता श्री मनोहर लाल ने दिखाया हम आप सभी के आर्शीवाद से उस रास्ते को बखूबी आगे बढाने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों के परिणामस्वरूप आज हरियाणा प्रदेश में एक तरफा माहौल है। आने वाले चुनावों में हरियाणा की जनता 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का काम करेगी। इस मौके पर सासंद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश ढांडा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, विधायक लीला राम, विधायक लक्ष्मण दास नापा, विधायक सत्यप्रकाश, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व सांसद अशोक तंवर, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया, एडीसी डा. वैशाली शर्मा, एचएसवीपी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरप्रीत कौर, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, जिप उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, भाजपा नेता राजेंद्र बाखली, गुरमेहर सिंह, रामपाल पाली, रविंद्र सांगवान, सूरजभान कटारिया, अशोक गुर्जर, रेखा रानी, हुडा के एक्सईन योगेश्वर आदि मौजूद थे।

गरीब और जरुरतमंद व्यक्ति को घर बैठे मिल रहा है योजनाओं का लाभ: बनवारी
कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि सरकार ने पिछले साढे 9 सालों में गरीब और जरुरतमंद व्यक्ति को घर बैठे योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया। इस सरकार ने लोगों की सेवा भाव से कार्य किया और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की व्यवस्था में परिवर्तन आया और आमजन के जीवन को सुलभ बनाने का काम किया। उन्होंने समाज की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्मारक के लिए भूमि पूजन करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन के लिए जो योजनाएं तैयार की है, उन योजनाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस सरकार ने संत गुरु रविदास स्मारक के रूप में समाज के लोगों को एक नायाब तोहफा देने का काम किया है। इसके लिए समाज सदैव सरकार का आभारी रहेगा।

सरकार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जैसे महान लोगों की जयंती को सरकार तौर पर मनाने का लिया ऐतिहासिक फैसला: कृष्ण पंवार
राज्यसभा सदस्य कृष्ण पंवार ने कहा कि 1947 में देश को आजादी मिली, इस आजादी के बाद समाज के लोगों ने सभी सरकारों के समक्ष संत शिरोमणि गुरु रविदास जैसे महान लोगों की जयंती को सरकारी तौर पर मनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन किसी भी सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जब वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बनी तो संतों, महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस फैसले के लिए समाज के लोग सदैव पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आभारी रहेंगे। अब सरकार ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का निर्माण करके एक ऐतिहासिक और यादगार फैसला लिया है। इसके लिए समाज के लोग सदैव सरकार के ऋणी रहेंगे।

हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा और भव्य स्मारक बनेगा धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में : ईश्वर
गुहला के विधायक ईश्वर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह का स्मारक की सौगात देने पर समाज की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोग पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को संत, त्यागी, तपस्वी और योगी के रूप में देख रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री ने राजनीति की दिशा बदलने का काम किया और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए स्मारक के रूप में एक भव्य और अनोखा तोहफा दिया है। इस स्मारक के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष एक छोटा सा आवेदन किया था। इस प्रार्थना पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पलक झपकते ही स्मारक के लिए 5 एकड़ से ज्यादा जमीन उपलब्ध करवाई और स्वयं मौके पर जाकर जगह का निरीक्षण भी किया। इस स्मारक में भव्य मंदिर, संग्रहालय और जरूरतमंद युवाओं को आईएएस और आईपीएस की निशुल्क कोचिंग देने के लिए सेंटर का भी प्रावधान किया जाएगा।

सरकार संत शिरोमणि गुरु रविदास के मार्ग पर चलकर कर रही है लोगों की सेवा: सुधा
विधायक सुभाष सुधा ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास की याद में स्मारक का जो प्रोजेक्ट दिया है, इस प्रोजेक्ट से कुरुक्षेत्र का नाम पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाऐगा। यह प्रोजेक्ट पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की देन है। पूर्व मुख्यमंत्री एक तपस्वी और त्यागी व्यक्तित्व के धनी महापुरुष है, जिन्होंने अपना घर लाइब्रेरी के लिए और अपनी संपत्ति प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दी है। ऐसे महापुरुष संतों की राह पर ही चल रहे है। इस प्रकार के महान लोगों से समाज के लोगों को प्रेरणा मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के संकल्प को आगे बढ़ाने का काम किया है।

संत शिरोमणि गुरु रविदास के भवन से जुड़ेंगी समाज के हर वर्ग की भावनाएं: खनकवाल
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अधिकारी वर्षा खनकवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के स्मारक और भवन से समाज के हर वर्ग की भावनाएं जुडेंग़ी। संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन पर करीब 20 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। यह भवन उमरी रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-33 में बनाया जाएगा। इस भवन की पिपली बस स्टैंड से दूरी करीब 3.5 किलोमीटर होगी। इस भवन में संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा, निशान साहिब, संत शिरोमणि गुरु रविदास का मंदिर, सार्वजनिक शौचालय, मुख्य भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन के ग्राउंड फ्लोर पर प्रशासनिक ब्लॉक, 6 कमरे, मेडिटेशन हॉल, लंगर हाल व किचन, बेसमेंट आदि का निर्माण किया जाएगा। इस भवन के प्रथम तल पर म्यूजियम, लाइब्रेरी, पार्टी हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण होगा। इस भवन के दूसरे और तीसरे फ्लोर पर धर्मशाला, हॉस्टल, वार्डन रूम, 2 डोरमेट्री, स्टोर और रिकॉर्ड रुम का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़े

मिट्टी के बर्तन, खिलौना बनने के लिए दी गई एक दिवसीय प्रशिक्षण

30 मार्च को ‘भारत रत्न’ पुरस्कार का होगा वितरण

2.5 लाख रुपए का इनामी बदमाश चंदन सिंह गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने हथियार व कारतुस के साथ 6 अपराधी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन चैम्पियनशिप मे बिहार महिला टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!