पंचदेवरी के प्रारंभिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच दीवाल स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पंचदेवरी के प्रारंभिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच दीवाल स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

– डीपीओ के पत्र के आलोक में चल रहा है कार्यक्रम

– आज चित्रकला प्रतियोगिता का होगा आयोजन

पंचदेवरी। गोपालगंज

पंचदेवरी प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में मंगलवार को दीवाल स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीपीओ गोपालगंज के पत्र के आलोक में यह आयोजन चल रहा है। बुधवार यानी की आज सभी स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वही 23 दिसंबर को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रखंड के मध्य विद्यालय भाठवां, नेहरूआ कला, मोतीपुर, भृंगीचक, बगहवां, गहनी चकिया, प्राथमिक विद्यालय मंझरिया, तेतरिया जगरनाथ, नहर टोला इमलिया, इन्दरपट्टी, नन्दपट्टी, दर्जीपट्टी, नकटहीं, सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय जमुनहां आदि स्कूलों में दीवाल स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेता छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन के द्वारा सम्मानित भी किया गया। नेहरूआ कला स्कूल में वर्ग आठ की छात्रा संजना कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वर्ग पांच की छात्रा अंशु कुमारी दुसरा व वर्ग आठ की छात्रा मनीषा गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के एचएम संजीव कुमार, विजय शुक्ला, विरेन्द्र सिंह, सुनील शर्मा, शिक्षक जनार्दन ओझा, छोटेलाल प्रसाद, शिक्षिका निर्मला शुक्ला, केशव तिवारी, दीपक मिश्र, हरेश पाण्डेय, रामप्रसाद,  अमीना खातून, पुष्पा देवी आदि थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!