सीवान में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, राइस मिल से लौटते समय हादसा

सीवान में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, राइस मिल से लौटते समय हादसा

घटना के बाद चाचा बेहोश

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान के असावं थाना क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिहुली गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (43) अपने चाचा धर्मनाथ सिंह के साथ राइस मिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने धर्मेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

घायल धर्मेंद्र को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का पहले से विवाद चल रहा था। सोनू पांडेय ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले साल हुए एक गोलीकांड में गवाह थे। इसी विवाद को लेकर उनकी हत्या की गई। चश्मदीद गवाह धर्मनाथ सिंह घटना के बाद बेहोश हो गए। उनका इलाज जारी है।

जांच के लिए जुटी फोरेंसिक टीम

एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्हों कहा कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए भेजा गया है। मृतक के चाचा की स्थिति सुधरने के बाद उनका बयान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े

एनकाउंटर में कुख्यात गुरुदेव ढेर; STF और नवगछिया पुलिस ने की कार्रवाई

रघुनाथपुर : भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय सेना के सम्मान में निकाला तिरंगा यात्रा

कबड्डी में उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरनाटाड़ बना चैंपियन

सीवान में ट्रक – कार की टक्‍कर में तीन लोगों की मौत

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!