18 साल बाद राष्‍ट्रपति कोविंद कर रहे प्रेसिडेंशियल ट्रेन से सफर.

18 साल बाद राष्‍ट्रपति कोविंद कर रहे प्रेसिडेंशियल ट्रेन से सफर.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मडिया सेंट्रल डेस्क

प्रेसिडेंशियल ट्रेन कानपुर आते समय 15-15 मिनट के लिए उनके गृह जनपद के झींझक और रूरा रेलवे स्टेशनों पर भी रुकेगी। राष्ट्रपति 27 जून को अपने पैतृक गांव परौंख जाएंगे, जहां वह परिवार, दोस्तों और ग्रामीणों से मिलेंगे। 29 जून को राष्ट्रपति कोविंद दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।

18 साल बाद ऐसा मौका आया है जब प्रेसिडेंशियल ट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले इस ट्रेन का इस्तेमाल 2006 में किया गया था। तब भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम दिल्ली से देहरादून गए थे। अब्दुल कलाम इंडियन मिलिट्री एकेडमी में सेना के पासिंग आउट परेड में शामिल होने गए थे। प्रेसिडेंशियल ट्रेन का इस्तेमाल 87 बार किया जा चुका है।

इस बार प्रेसिडेंशियल ट्रेन में महाराजा एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे भी होंगे। महाराजा एक्सप्रेस भारतीय रेल मंत्रालय की लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन है। महाराजा एक्सप्रेस अक्टूबर से मार्च तक चलती है। इसलिए इस ट्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही इस ट्रेन में कुछ और भी डिब्बे जोड़े जाएंगे। ट्रेन को राजसी सफर नाम से भी जाना जाता है। जो किेसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है।

राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था। राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 1977 में इस ट्रेन का इस्तेमाल किया था। उसके बाद राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने 26 साल बाद इस ट्रेन से सफर किया। राष्ट्रपति के इस ट्रेन को प्रेसिडेंशियल सैलून भी कहा जाता है।

प्रेसिडेंशियल सैलून आधुनिक सुविधावों से लैस है। इस सैलून में बुलेट प्रूफ विंडो, जीपीआरएस, सैटेलाइट बेस्ट कम्युनिकेशन सिस्टम, इंटरनेट के लिए वाई-फाई की सुविधा, कॉन्फ्रेंस रूम आदि की भी सुविधाएं हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शुक्रवार को The Royal Presidential Train से सेंट्रल स्टेशन पर देर शाम 08:06 बजे पहुंचे। यहां से वह 10 मिनट बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व यहां तैयारियों को पुख्ता कर लिया गया था। सुबह से ही प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद है। बता दें कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्​देनजर यहां कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म्स में भी बदलाव किया गया था।

25 से 28 जून तक के दौरे में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द यहां विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों से मिलेंगे और उनका हालचाल लेंगे। शहर के विकास पर भी चर्चा करेंगे। 27 को वे अपने गांव परौंख जाएंगे। वहां से पुखरायां में आयोजित कार्यक्रम भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर कानपुर नगर और कानपुर देहात जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। राष्ट्रपति भवन से गुरुवार को उनका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया था। वे किन लोगों से मिलेंगे इसकी सूची भी प्रशासन को भेज दी गई है।

15 साल बाद राष्ट्रपति का ट्रेन में सफर

ऐसा 15 साल बाद हुआ जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति ने रेल यात्रा की। इससे पहले 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने दिल्ली से देहरादून तक की रेल यात्रा की थी। जहां उन्हें इंडियन मिलेट्री एकेडमी की पासिंग आउट परेड में शामिल होना था।

इस तरह कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति:

    • शाम 06:00 बजे कानपुर देहात के झींझक स्टेशन पर उतरे राष्ट्रपति
    • शाम 06:42 बजे झींझक से रूरा के लिए रवाना हुई प्रेसिडेंशियल ट्रेन
    • शाम 06:55 बजे रूरा पहुंची महाराजा एक्सप्रेस
    • शाम 07:27 बजे राष्ट्रपति रूरा से कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना
    • देर शाम 08:06 बजे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कानपुर सेंट्रल पर हुआ आगमन।

26 जून काे करेंगे भेंट: 

  • पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार लोगों से मुलाकात करेंगे।

27 जून को यूं रहेगा कार्यक्रम: 

  • 8:15 बजे सुबह सर्किट हाउस से सिविल एयरोड्रम जाएंगे।
  • 8:35 बजे हेलीकाप्टर से कानपुर देहात के परौंख गांव के लिए रवाना होंगे।
  • 9:05 बजे परौंख पहुंचेंगे। वहां अपनों से मिलेंगे।
  • 9:25 बजे से 9:55 बजे तक पथरी देवी मंदिर, आंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र और स्कूल भ्रमण करेंगे।
  • 9:55 बजे पर वीरांगना झलकारी बाई इंटर कालेज जाएंगे।
  • 10:5 बजे से 10:15 तक उनका समय आरक्षित रहेगा।
  • 10:15 बजे वह कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। वहां 11.45 बजे तक रहेंगे। कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
  • 11:50 से लेकर 12:20 बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगे।
  • 12:30 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। दस मिनट बाद रवाना होंगे।
  • 1:00 बजे दोपहर पुखरायां हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
  • 1:20 बजे से 10 मिनट तक का समय आरक्षित रहेगा।
  • 1:30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • 2:30 कार्यक्रम समापन के बाद चार बजे तक लंच के लिए उनका समय आरक्षित रहेगा।
  • चार बजे से 4:30 बजे तक वह अपने मित्र सतीश चंद्र मिश्र के यहां रहेंगे।
  • 4:40 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 4:50 बजे पुखरायां से हेलीकाप्टर से कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
  • 5:20 बजे सिविल एयरोड्रम पहुंचेंगे। वहां से 5:50 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

28 जून को होंगे रवाना: 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!