बिहार में दो लोगों की मौत के बाद बवाल, सीओ की गाड़ी फूंकी, पुलिसकर्मियों की राइफल छीनी.

बिहार में दो लोगों की मौत के बाद बवाल, सीओ की गाड़ी फूंकी, पुलिसकर्मियों की राइफल छीनी.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बदमाशों की फायरिंग में पिता की मौत, बेटी को भी लगी गोली.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के आरा जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद बवाल हो गया। प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इस बीच आक्रोशित लोगों ने सीओ की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। आरा जिले के अगिआंव ब्लॉक में शनिवार को अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोग सड़क पर आकर प्रदर्शन करने लगे। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने हमला बोल दिया। इसके बाद सीओ भी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

सीओ आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार ही नहीं थे। देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने सीओ की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों की राइफल  भी प्रदर्शनकारियों ने छीन ली। रोड़ेबाजी में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर को खदेड़ दिया इस वजह से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और दो लोगों की मौत हो गई। इस पर पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति को ट्रैक्टर सिखाने के दौरान ट्रैक्टर पलटा था, जिससे दोनों की मौत हुई।

बिहार में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। उनके मन में पुलिस का कोई डर नहीं है, वे किसी भी घटना को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो जाते हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां बदमाशों ने एक बाप-बेटी को सरेआम गोली मार दी। गोली लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार में घटित हुई।

बाप-बेटी को मारी गोली
मृतक की पहचान 70 साल के बद्री ठाकुर के तौर पर हुई है। वहीं बेटी का नाम सरोज देवी है। बद्री गोपालपुर स्थित राजापुर बाजार के रहने वाले हैं। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने सरोज देवी का बयान दर्ज किया है।

मायके जाते समय बदमाशों ने मारी गोली
सदर अस्पताल में भर्ती सरोज देवी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ मायके जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके पिता को गोली मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें भी गोली मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!