Headlines

लूट कांड के बाद लोकेशन ऑफ करना भूल गए अपराधी, बार- बार बदलने के बाद भी पुलिस ने कर दिया खेल

लूट कांड के बाद लोकेशन ऑफ करना भूल गए अपराधी

बार- बार बदलने के बाद भी पुलिस ने कर दिया खेल

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया (बिहार):

अररिया जिला के फारबिसगंज में बंधन बैंक की एक कर्मचारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 25 नवंबर 2024 को दोगच्छी के पास हुई थी। तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर कर्मचारी से स्कूटी, पर्स और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद दोनों बदमाशों को पकड़ा है। उनके पास से लूटी हुई स्कूटी और मोबाइल भी बरामद हुआ है।

 

बदमाश बार-बार अपना लोकेशन बदल रहे थे, जिससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में काफी मुश्किल हुई। बदमाश लोकेशन बदल रहे थे लेकिन मोबाइल में शायद लोकेशन ऑन रह गया था। बंधन बैंक मामला 25 नवंबर 2024 को फारबिसगंज के दोगच्छी इलाके में बंधन बैंक की कर्मचारी रेशमी कुमारी के साथ लूट की वारदात हुई थी। रेशमी कुमारी बैंक में आरओ के पद पर काम करती हैं और रानीगंज शाखा में तैनात हैं।

 

वह बैंक जा रही थी, तभी तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनसे स्कूटी, पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के बाद फारबिसगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में 706/24 नंबर का केस दर्ज किया था। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। एसपी ने बनाई प्लानिंग इस लूटकांड का खुलासा करने के लिए एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई थी।

 

इस टीम में एसडीपीओ मुकेश कुमार साह, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह और रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु शामिल थे। टीम ने रानीगंज, भरगामा, सिमराहा, नरपतगंज जैसे कई इलाकों में छापेमारी की। बदमाश लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे, जिससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और लगातार बदमाशों की तलाश जारी रखी। तीन महीने बाद खुलासा तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को आखिरकार कामयाबी मिली। 19 फरवरी को पुलिस ने अमित कुमार नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार किया।

 

अमित कुमार रानीगंज के जगता खरसाही का रहने वाला है। उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने अमित कुमार से पूछताछ की, तो उसने अपने साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने जगता धनहा से रचिकेत कुमार उर्फ टिंकू उर्फ कैलू को गिरफ्तार किया। रचिकेत की उम्र 20 साल है और वह सुबोध यादव का बेटा है। पुलिस ने रचिकेत के पास से लूटी हुई स्कूटी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने लिया एक्शन इस पूरी कार्रवाई में फारबिसगंज और रानीगंज थाने की पुलिस टीम का अहम योगदान रहा।

 

टीम में रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु, फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, फारबिसगंज के अपर थानाध्यक्ष आदित्य किरण, एसआई राजा बाबू पासवान, अमरेंद्र कुमार सिंह और एएसआई रवि प्रकाश द्विवेदी शामिल थे। एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने शनिवार को इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी भी इस मामले में आगे की जांच कर रही है। यह गिरफ्तारी फारबिसगंज पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल था। अब पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है।

यह भी पढ़े

 सारण पुलिस ने कुरियर कम्पनी एवं राहगीरों से लूट-पाट करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

अमेरिका से भारत को 2024 में कितना मिला फंड?

अवैध प्रेम प्रसंग में हुई थी विजय यादव की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सीवान में टेंपो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत

पटना में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार:नौबतपुर में व्यापारी से रंगदारी मांगते पकड़ा गया

गुलामी की मानसिकता में लोग फंसे हुए है- पीएम मोदी

कितनी भाषाओं को मिली है आधिकारिक मान्यता?

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का विवाहोत्सव धूम धाम से मनाया जायेगा।

क्या लालू परिवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!