पूरी दुनिया के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अति जरूरी : सरोज दीदी 

पूरी दुनिया के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अति जरूरी : सरोज दीदी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र  :

कहा : आध्यात्मिक सश‌क्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज थीम पर पूरा वर्ष होगें आयोजन।

दुनिया भर के लोगो के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अति जरूरी है, इसलिए ब्रह्माकुमारीज : संस्थान के सभी 21 प्रभाग विश्वभर में पूरा वर्ष विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। यह जानकारी ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शान्तिवन माउंट आबू में चल रही 8 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेकर लौटी विश्व शान्ति धाम कुरुक्षेत्र सेवा केन्द्र प्रभारी राजयोगिनी सरोज दीदी ने आज यहां प्रातःकालीन सभा में पत्रकारों से बातचीत में दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्ष 2024-2025 की बैठक में निर्णय लिया गया है कि ब्रह्माकुमारीज के सभी रिट्रीट सेंटर, सेवा केन्द्र, उप-सेवा केन्द्र और पाठशालाओं में आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन पूर्ववत जारी रहेगा। साथ ही इस बैठक में 60 सूत्रीय एजेंडे को लेकर सामाजिक सेवाओं को गति देने के लिए रूप रेखा बनाई गई है। इस दौरान सभी 21 प्रभागों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजकों ने वर्ष भर के लिए अपने-अपने प्रभाग का सेवा के लिए एजेंडा तय किया है।

सभी ने सर्वसम्मति से तय किया कि मुख्यालय में दो बार प्रत्येक प्रभाग का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। एक प्रश्न के जवाब में सरोज बहन ने बताया कि नशामुक्ति अभियान के तहत स्कूलो- कालेजों में जाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए जाएंगे। इतना ही नहीं, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, बाल संरक्षण व समाज सेवा बारे भी रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में राजयोगिनी मोहिनी दीदी ने उन्हें अहम टिप्स देकर बताया है कि आज दुनिया में शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य किस हद तक जरूरी हो गया है।

उन्होंने कार्यक्रमों के माध्यम से अध्यात्म का आमजन के जीवन में महत्व, राजयोग मेडिटेशन, स्वस्थ एवं सुखी समाज बनाने में हमारी क्या भूमिका हो सकती है, इस पर जोर दिया है। सरोज दीदी ने बताया कि वार्षिक मीटिंग में आदरणीय दादी डॉ. रतन मोहिनी जी का शताब्दी महोत्सव भी मनाया गया। इस अवसर पर देश विदेश से आए सभी भाई बहनों के साथ कुरुक्षेत्र सेवा केन्द्र से सरोज दीदी, बी.के जरनैल बहन व बी.के.सन्तोष बहन भी मौजूद रहीं।
कुरुक्षेत्र विश्व शान्ति धाम सेवा केन्द्र प्रभारी राजयोगिनी सरोज दीदी बातचीत करते हुए।
कुरुक्षेत्र विश्व शान्ति धाम सेवा केन्द्र में प्रातःकालीन सभा में पहुंचे भाई-बहन।
आदरणीय दादी डॉ रतन मोहिनी जी का शताब्दी महोत्सव केक काट कर मनाते हुए।

यह भी पढ़े

बेतिया पुलिस ने 15000 के इनामी अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जिला परिषद शिक्षक के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी!

बिहार में गिरफ्तार साइबर अपराधियों का पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, सुरक्षा एजेंसियों को मिली चौंकाने वाली जानकारी

बाबा साहब की जयंती पर निकला भव्‍य शोभा यात्रा 

अमनौर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में बाबा साहब की जयंती मनायी गयी

मशरक  की खबरें :  धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

डॉ. भीमराव अम्बेडकर अक्षुण्ण भारतीय संस्कृति के चिंतक हैं-प्रो. संजय श्रीवास्तव

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद निपटान तंत्र क्या है?

एक ऐसे कथावाचक जिनके पास पत्नी के अस्थि विसर्जन तक के लिए पैसे नहीं थे …तब मंगलसूत्र बेचने की बात की थी।

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!