बाबा साहब की जयंती पर निकला भव्‍य शोभा यात्रा 

बाबा साहब की जयंती पर निकला भव्‍य शोभा यात्रा
बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार आधुनिक भारतीय चिंतक समाज सुधारक थे।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिले के अमनौर प्रखण्ड के शिव वाटिका परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के 133 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ भब्य रूप में मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने किया।इस मौके पर उपस्थित शिक्षाविद जनप्रतिनिधि समाजसेवियों ने बारी बारी से बाबा साहेब के तैल चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

इसके पूर्व बाबा साहेब जयंती के उपलक्ष्य में बिभीन्न गांव पंचायत से चलकर हाईस्कूल अमनौर के क्रीड़ा मैदान में हजारो की संख्या में एकत्र होकर भब्य शोभा यात्रा निकाली गई।गाजे बाजे के साथ नील झंडे लिए जय जय जय भीम,भीम राव अंबेडकर अमर रहे, ललई सिंह जगदेव बाबू कर्पूरी ठाकुर शाहू जी महाराज अशोक सम्राट शेख फातिमा ज्योतिबाफुले अमर रहे। बुध की करुणा करुणा हो ।

बौद्ध धर्म की क्या पहचान मानव मानव एक सम्मान का जय जय घोष करते अमनौर बाजार का भर्मण किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दलित नेता अर्जुन राम ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार आधुनिक भारतीय चिंतक समाज सुधारक थे।पूर्व जिला पार्षद अमरेंद्र बैठा ने कहा बाबा साहब कहते है धर्म मनुष्य के लिए नही ,मनुष्य धर्म के लिए बना है।

वकील नरेन्द्र महतो अरविंद राम ने कहा बाबा साहब महान कानूनविद असंख्य शोषित पीड़ितों के मुक्ति दाता थे।पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा बाबा साहब ने सिफारिश किया था पर लागू नही हुआ।किंतु काशी राम कर्पूरी ठाकुर लालू यादव के अथक प्रयास से बीपीसिंह की सरकार ने मंडल कमीशन लागू किया।

इस मौके पर सम्बोधन करने वालो में मुखिया सत्येंद्र राम समाजसेवी सोनू राय शिक्षक संजय राम निरज शर्मा दलित युवा नेता सुंदर रावण वीरेंद्र राम समेत सैकड़ो शिक्षाविद उपस्थित थे।मंच संचालन वार्ड सदस्य राजेन्द्र राम ने किया।

यह भी पढ़े

अमनौर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में बाबा साहब की जयंती मनायी गयी

मशरक  की खबरें :  धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

डॉ. भीमराव अम्बेडकर अक्षुण्ण भारतीय संस्कृति के चिंतक हैं-प्रो. संजय श्रीवास्तव

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद निपटान तंत्र क्या है?

क्या भारत की जनसंख्या 2065 तक 1.7 बिलियन पहुँचने का अनुमान है?

क्या भारत की जनसंख्या 2065 तक 1.7 बिलियन पहुँचने का अनुमान है?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!