Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
शंखनाद और गीता महाआरती के बीच मुख्यमंत्री ने गीता महापूजन के साथ किया ब्रहमसरोवर पर दीपदान  - श्रीनारद मीडिया

शंखनाद और गीता महाआरती के बीच मुख्यमंत्री ने गीता महापूजन के साथ किया ब्रहमसरोवर पर दीपदान 

शंखनाद और गीता महाआरती के बीच मुख्यमंत्री ने गीता महापूजन के साथ किया ब्रहमसरोवर पर दीपदान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, कुरूक्षेत्र (हरियाणा ):

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रहमसरोवर के पावन तट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सरंक्षक दिनेश, विधायक सुभाष सुधा ने की महाआरती।दीपोत्सव पर हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा सन्निहित सरोवर और ब्रहमसरोवर का तट।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव – 2023 पर दीपदान कर मुख्यमंत्री ने निभाई परंपरा।

कुरुक्षेत्र 23 दिसंबर : भगवान श्रीकृष्ण की कर्मस्थली कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय सरंक्षक दिनेश, विधायक सुभाष सुधा ने शंखनाद और मंत्रौच्चारण के बीच सन्निहित सरोवर पर गीता महापूजन के साथ ब्रहमसरोवर के पावन तट पर दीपदान किया। इस दीपदान के साथ ही परम्परा अनुसार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 पर जयंती कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस महाआरती की संध्या में दीपोत्सव मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दीपोत्सव में जहां सन्निहित सरोवर और ब्रहमसरोवर के पावन तट पर हजारों दीपक जलाएं वहीं कुरुक्षेत्र और 48 कोस के तीर्थ स्थलों पर भी दीपक जलाए गए। इस समापन समारोह पर दीपोत्सव का यह दृश्य अदभुत और मनमोहक रहा। इस दौरान हवा में रंग-बिरंगे हिंडौले भी छोड़े गए और आतिशबाजी का नजारा भी देखने लायक था।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रहमसरोवर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय सरंक्षक दिनेश, विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, उपायुक्त शांतनु शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, उपाध्यक्ष जयसिंह पाल, जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर, रविंद्र सांगवान ने मंत्रोंच्चारण के बीच विराट महाआरती में भाग लेकर दीपदान भी किया। इस आरती का मंत्रौच्चारण बलराम गौतम ने करवाया। अंतर्र्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता और ब्रहमसरोवर आरती से पहले पवित्र ग्रंथ गीता के श्लौक का उच्चारण शुरु हो गया था इन शलोकोंच्चारण से धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पूरी फिजा गीता मय हो गई। इसके साथ ही विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से सन्निहित सरोवर और ब्रहमसरोवर हजारों दीपकों को रोशन किया गया। इन दीपों की रोशनी से ब्रहमसरोवर का पूरा तट जगमगा उठा और एक मनमोहक दृश्य नजर आया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव और जयंती समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में गीता जयंती का यह समारोह दीपोत्सव के कारण बहुत अदभुत रहा और हजारों दीपों की दीपमाला से ब्रहमसरोवर ही नहीं कुरुक्षेत्र का दृश्य अद्भुत नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की ही भूमि पर महाभारत के युद्ध के बीच एक ऐसा शांति का संदेश दिया जो आज गीता उपदेश नाम से पूरे विश्व को प्रकाशमय कर रहा है। इस पवित्र ग्रंथ गीता में जीवन जीने का सार वर्णित किया गया है। इस महाभारत के बीच शांति का संदेश देना किसी भी इतिहास में नजर नहीं आया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के कार्यक्रमों को आनलाईन प्रणाली से देश-विदेश तक पहुंचाया गया। इस महोत्सव के संत सम्मेलन, वैश्विक गीता पाठ, दीपोत्सव बेहतरीन कार्यक्रम रहे।
उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर से 8 वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सभी कार्यक्रमों को अच्छे ढंग से आयोजित करने और शहर की समाजसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करके प्रशासन ने सराहनीय कार्य किया है तथा आने वाले समय में शहर की संस्थाओं के सहयोग से महोत्सव को ओर यादगार बनाया जाएगा। यह महोत्सव आमजन का महोत्सव है, इसलिए कुरुक्षेत्र प्रशासन और केडीबी के प्रयास सराहनीय रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महोत्सव में 7 दिसंबर को राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, 17 दिसंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 21 दिसंबर को भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डïा, 22 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और 23 दिसंबर को असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सहित अनेक साधु-संतों ने शिरकत की। एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाडिय़ों को खेल की तरफ ध्यान देना चाहिए और राजनैतिक दायरे से दूर रहना चाहिए। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नए कानून लागू करके केंद्र सरकार ने गुलामी के चिन्हों को हटाने का काम किया है।
आरती स्थल पर दौड़ते हुए पहुंचे मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्रहमसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में गाड़ी से उतरते हुए आरती स्थल तक दौड़ते हुए पहुंचे और इस दौरान आम नागरिकों से भी मिले और गीता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इस दृश्य को देखकर पर्यटक भी हैरान रह गए।
दीपोत्सव में रंग-बिरंगे हिंडोले व ग्रीन आतिशबाजी भी बनी आकर्षण का केन्द्र।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 के दीपदान समारोह पर सांध्यकालीन आरती के तुरंत बाद ब्रहमसरोवर के तट से रंग-बिरंगे हिंडोल छोड़े गए और ग्रीन आतिशबाजी की गई। इस ग्रीन आतिशबाजी से निकलने वाली रोशनी ने ब्रहमसरोवर की फिजा को रंगीन कर दिया। इस महोत्सव में सरस, शिल्प मेला तथा मुख्य मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम 24 दिसंबर तक जारी रहेंगे।

यह भी पढ़े

बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष,क्यों?

कोरोना व युद्धों जैसी विभीषिकाओं से दुनिया को बचा सकता है गीता का संदेश : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

भगवान श्री कृष्ण सुदामा की कथा के मार्मिक प्रसंग को सुनते ही श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम

रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी

Leave a Reply

error: Content is protected !!