हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से विद्युत कर्मी झुलसा, पटना में हो रहा उपचार

हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से विद्युत कर्मी झुलसा, पटना में हो रहा उपचार

 

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर,छपरा (बिहार):

सारण जिला के  तरैया विद्युत परिक्षेत्र पावर सब स्टेशन अंतर्गत कार्यरत एक मानव बल गुरुवार की रात तेज हवा और बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के क्रम में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उक्त कर्मी की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी जटा शंकर शर्मा के रूप में की गई है।

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बहाल करने के दौरान जटा शंकर शर्मा तरैया सब स्टेशन के एक नंबर फीडर में 11 हजार वोल्ट लाइन के पोल के जंफर तार को जोड़ रहा था।

इस बीच अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अन्य विद्युत कर्मियों ने उन्हें तत्काल मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

 

जेइ पंकज कुमार ने बताया कि घायल कर्मी का इलाज पटना में जारी है और विद्युत विभाग इस घटना की जांच कर रही है। दोषी कर्मियों पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

मुबारकपुर की अंकिता सिंह ने पश्चिम बंगाल पीसीएस में पाई 17वीं रैंक

बकरीद :  ईदगाहों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

मुबारकपुर की अंकिता सिंह ने पश्चिम बंगाल पीसीएस में पाई 17वीं रैंक

पिक-अप की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत

किसान कल्याण को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिला हिंदू महासभा युवा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

“बिहार बदलाव यात्रा” के दौरान मढ़ौरा पहुंचे प्रशांत किशोर, डॉ. नूतन कुमारी ने किया भव्य स्वागत

विश्व कछुआ दिवस क्यों मनाया जाता है?

सिक्किम का भारत में विलय की 50वीं वर्षगांठ अद्भुत है

भारत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन निर्मित बाँध का प्रभाव

बिहार में चुनाव से पहले अति पिछड़ा आयोग बनाया गया है

क्या बिहार चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!