Breaking

सड़क पर धान रोपनी कर विरोध करने से नाराज भरौली मुखिया चलवाई गोली। क्या है पूरा मामला?

सड़क पर धान रोपनी कर विरोध करने से नाराज भरौली मुखिया चलवाई गोली। क्या है पूरा मामला?

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पंचायत चुनाव का डेट जैसे-जैसे करीब आ रहा है गांव में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। सिवान के आंदर थाना क्षेत्र के भरौली में ग्रामीणों के विरोध से नाराज को मुखिया नागेंद्र सिंह पर विरोधी के घर पर गोली चलाने का आरोप लगा है। इसको लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं मुखिया के ड्राइवर बनारस राम ने भी विरोधी गुट पर केस कर दिया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया सिवान शहर में रहते हैं। पंचायत की समस्याओं पर उनका कोई ध्यान नहीं रहा है। अब जब चुनाव का डेट फाइनल हो गया है तो लोगों के विरोध से मुखिया बौखला गए हैं।

ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपनी कर किया था विरोध प्रदर्शन

भरौली गांव में सड़क पर जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। जनप्रतिनिधियों से बार-बार कहने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपनी कर विरोधप्रदर्शन किया। जिसके बाद स्थानीय मुखिया ने वहां की सड़क तो ठीक करवा दी लेकिन विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे धीरेंद्र सिंह से मुखिया का विवाद हो गया।

धीरेंद्र सिंह के घर पर किसने चलायी गोलियां

भरौली गांव के रहने वाले धीरेंद्र सिंह के घर पर देर रात गोली चलने से गांव में दहशत फैल गया। इस संबंध में धीरेंद्र सिंह ने आंदर थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने पंचायत के मुखिया नागेंद्र सिंह और उनके भाई उपेंद्र सिंह, राजेश सिंह, रोहित सिंह और प्रकाश सिंह को नामजद किया है। धीरेंद्र का कहना है कि मुखिया उनसे पहले से नाराज थे। उन्होंने धमकी भी दी थी। इसके बाद रात करीब 11.30 बजे स्कॉर्पियो से मुखिया अपने लोगों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचे। उस वक्त धीरेंद्र खाना खाने के बाद पत्नी के साथ बाहर टहल रहे थे। नागेंद्र सिंह को देख वे जल्दी से अपने घर के अंदर चले गए। आरोप है कि मुखिया ने बाहर निकलने के लिए गाली- गलौच किया। और जाते-जाते घर पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

मुखिया के ड्राइवर ने एससी-एसटी थाने में दर्ज कराया मामला

मुखिया नागेंद्र सिंह के ईंट भट्ठे पर जीरादेई थाना के मुकुंदपुर का रहने वाला बनारस राम ट्रैक्टर का ड्राइवर है। मुखिया के इशारे पर बनारस शहर के एससी-एसटी थाना में पहुंचा। जहां उसने धीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सतवंत पटेल और अभिमन्यु के खिलाफ गाली-गलौच व मारपीट करने का लिखित शिकायत दिया। आरोप है कि वह भरौली गांव में ईंट गिरा कर भट्ठे पर लौट रहा था। तभी रास्ते में धीरेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ उससे गाली-गलौच और मारपीट किया। पुलिस ने बनारस की शिकायत पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

क्या कहते हैं एएसपी
सीवान सदर के एएसपी जितेंद्र पांडेय ने कहा शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!