कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, जीवन का परिष्कार करने का माध्यम है : अशोक तिवारी
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
संस्कार भारती केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली के कार्यालय प्रमुख अशोक तिवारी के बिहार प्रवास के दौरान सीवान नगर के वीएम उच्च विद्यालय के मुख्य गेट के पास स्वागत सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संस्कार भारती के उद्देय की चर्चा करते हुए कहा कि संस्कार कलाकारों की संगठन नहीं है बल्कि कला जगत के लिए समर्पित संस्था है।
उन्होंने कहा कि कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि जीवन को परिष्कार करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सनातन में कला चौसठ प्रकार की होती है। उन्होंने कहा कि खाना बनाने से लेकर आंख चलाने तक कला ही है।
श्री तिवारी ने सोशल मीडिया पर अश्लील रील परोसने पर असंतोष व्यक्त करते हुए देश के युवाओं से समाज और संस्कृति को जोड़ने वाले रील और शार्ट वीडियो बनाने की अपील किया। इस दौरान संस्कार भारती के स्थापना के 41 वर्ष व्यतीत हो जाने पर समय के साथ बदलते कार्यों की जानकारी दी।
इस मौके पर संस्कार भारती सीवान के द्वारा श्री तिवारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानि किया गया। इस अवसर पर जादुगर विजय, आयकर अधिवक्ता आश्विनी कुमार श्रीवास्तव, वृजमोहन प्रसाद, राम प्रेमशंकर सिंह, अखिलेश कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, नीरज शर्मा, धीरज कुमार श्रीवास्तव, लव कुमार साहू, डा0 राकेश कुमार तिवारी, बीटु शर्मा आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़े
जब आप संगठित होंगे तभी आपकी हर समस्या का समाधान सरकार करेगी
मोतीपुर बैंक डकैती में पुलिस की गलती से दो कुख्यात बरी
पटना में शिक्षा विभाग के अफसर के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
बनारस जा रहे वाहन से अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा
मुंगेर से खगड़िया जा रहे दो हथियार तस्कर गिरफ्तार
पटना में RJD नेता को गोली मारकर ऐसे फरार हुए शूटर, देखिए CCTV फुटेज में पूरी घटना