मधेपुरा के कुमारखंड थाने में बदमाशों का हमला: 3 ASI समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

मधेपुरा के कुमारखंड थाने में बदमाशों का हमला: 3 ASI समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

जमीन विवाद में 4 आरोपी गिरफ्तार

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मधेपुरा के कुमारखंड थाना परिसर में मंगलवार सुबह असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया, जिसमें 3 ASI, एक ड्राइवर और एक डेटा ऑपरेटर घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10 बजे बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज कुमारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान गांव में दो पक्षों मो. लड्डू और मो. जब्बार के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर सोमवार को एक पक्ष ने थाना में आवेदन दिया था। लेकिन जांच से पहले ही दूसरे पक्ष ने देर रात खेत में धान की रोपनी कर दी। 10-15 युवकों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला मंगलवार सुबह इसी सिलसिले में एक व्यक्ति थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष से बात करते समय विवाद में उलझ गया।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए उसे थाने में बैठा लिया। इसी बीच बाइक पर सवार 10-15 युवक थाने में घुस आए और अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई गणेश पासवान, एएसआई रविकांत कुमार, एएसआई राकेश कुमार, चालक राजीव कुमार और डाटा ऑपरेटर प्रीतम कुमार घायल हो गए।

 

4 हमलावर हिरासत में घटना के तुरंत बाद पुलिस ने 4 हमलावरों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना के बाद थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मधेपुरा ASP प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि यह हमला पहले से चल रहे भूमि विवाद को लेकर किया गया है।

4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े

 

बाबा बर्फानी के गुफा के पास पहुंच कर सभी भाव विभोर हो गए-अजय पाण्डेय

क्या पिछले 30 वर्षों में पूरे सीमांचल का समीकरण बदल गया है?

सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है

 

बाबा बर्फानी के गुफा के पास पहुंच कर सभी भाव विभोर हो गए-अजय पाण्डेय

क्या पिछले 30 वर्षों में पूरे सीमांचल का समीकरण बदल गया है?

सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!