घूंघट उठाने से पहले पत्नी ने पति का मुंह किया काला, दुल्हन ने कर दिया कांड

घूंघट उठाने से पहले पत्नी ने पति का मुंह किया काला, दुल्हन ने कर

दिया कांड

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के मधुबनी से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। मिलन के सपने सजाए दूल्हे का घूंघट उठाने से पहले ही मुंह काला हो गया। दरअसल, दुल्हन को विदा करा बारातियों के साथ घर लौट रहे दूल्हे ने रास्ते में पान खाने के लिए गाड़ी राेकी, इधर दुल्हन सहेली से मिलने का बहाना बना गाड़ी से उतरी और अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई… दूल्हा समेत पूरी बाराती एक दूसरे का मुंह देखते ही रह गए।

यह है पूरा मामला

विवाह के दूसरे दिन मायके से ससुराल चली दुल्हन बारात को झांसा देकर पिपराघाट से भाग निकली थी। पुलिस ने उसे सोमवार को बरामद कर लिया। उसे मेडिकल जांच व बयान कलमबंद के लिए मधुबनी भेजा गया है। थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में खजौली थाना क्षेत्र के एक गांव की लडकी की शादी बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलानसेर गांव निवासी गोपाल कुमार के साथ हुई थी। शादी के महज एक दिन बाद ही वह चारपहिया वाहन से दुल्हे व बारात के साथ ससुराल जा रही थी। पिपराघाट में जब बारात व दुल्हे ने पान खाने के लिए गाडी रोकी तो दुल्हन ने बहाना बनाया कि उसकी एक सहेली उससे मिलने के लिए आ रही है। इधर, बाराती व दुल्हा पान खाने में लग गए। तब तक एक बाइक आई और दुल्हन उसपर बैठकर रफुचक्कर हो गई।

सब एक दूसरे का मुंह देखते ही रह गए थे। छानबीन में पता चला कि लक्ष्मीपुर के ही नीतीश कुमार राय उसे भगा ले गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को पकडऩे के लिए जाल बिछाना शुरू किया। सोमवार को दुल्हन पुलिस के हाथ लग गई। पुलिस के हाथ लगने के बाद दुल्हन ने बताया कि वह प्रेम प्रसंग में खुद भागी थी। अपने प्रेमी के साथ एक शहर से दूसरे शहर घुमती रही। इस सब में उसके गहने बिक गए। वह गर्भवती बताई जा रही है।

यह भी पढ़े

पूरे शरीर पर मिट्टी लगाकर धूप में बैठीं उर्वशी रौतेला,क्यों?

सूखा और बंजर जमीन दुनिया के लिए खतरा, ये हमारी नींव को खत्म कर देगा-प्रधानमंत्री.

21 जून को योग दिवस व 22 जून को हिंदू साम्राज्य दिवस के रुप में मनायेगा संघ

बड़हरिया में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की क्लीनिक का हुआ उद्घाटन

Leave a Reply

error: Content is protected !!