गला रेतने से पहले स्टेशन मास्टर की पत्नी से हुआ था दुष्कर्म,खुलासा.

गला रेतने से पहले स्टेशन मास्टर की पत्नी से हुआ था दुष्कर्म,खुलासा.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्‍क

स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार की पत्नी सुनीता की हत्या से पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। स्वीकारोक्ति बयान और मेडिकल साक्ष्य के आधार पर सुनीता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद गला रेतकर सुनीता की हत्या कर दी।

गुरुवार को ही इस मामले में बरवाअड्डा पुलिस ने दो आरोपियों राजेश नापित और छोटू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों के बयान से ही मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने हत्या में साथ देने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, वह रस्सी जिससे सुनीता का हाथ पैर बांधा गया था, को बरामद किया था। मालूम हो कि इस मामले में मां तारा होटल का संचालक आनंद महतो मुख्य आरोपी है।

आनंद महतो ने नेटवर्किंग का भ्रम जाल फैला कर 12 करोड़ रुपए देने के नाम पर कालूबथान स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार ठगी की थी। कृष्ण कुमार और उसकी पत्नी सुनीता बार-बार पैसे देने के लिए आनंद पर दबाव बना रहे थे। 19 जून को सुनीता ने आनंद को धमकी दी कि पैसा नहीं दिया तो इसकी शिकायत पुलिस से करेगी। भांडा फूट जाने के डर से आनंद ने पैसे देने के लिए उन्हें अपने होटल में बुलाया। जहां होटल के कर्मचारी राजेश नापित और छोटू महतो के साथ मिलकर सुनीता की गला रेत कर हत्या कर दी थी, लेकिन पुलिस जांच में हत्या से पूर्व दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद केस को नई दिशा मिल गई है। पुलिस अब कांड में दुष्कर्म का मामला जोड़कर नए सिरे से अनुसंधान की तैयारी में जुटी है।

मामले में अभी भी कई सवाल अनसुलझे हैं। पति द्वारा द्वारा सुनीता की गुमशुदगी की बात नहीं बताना, बेटी कृतिका के बयान में विरोधाभास जैसे कई सवाल अभी भी अनसुलझे हैं। जांच में शामिल पुलिस अधिकारियों की मानें तो मुख्य आरोपी आनंद महतो की गिरफ्तारी के बाद सारी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार टीम छापेमारी कर रही है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!