भगवानबाजार पुलिस ने दो गांजा तस्कर को किया  गिरफ्तार

 

भगवानबाजार पुलिस ने दो गांजा तस्कर को किया  गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सारण जिला के भगवानबाजार थाना पुलिस टीम द्वारा विगत दिवस संध्या गश्ती के दौरान तिनमुहानी, बड़ा ब्रहमपुर (जगदीश चौधरी कॉलेज रोड) के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम 1. सोनू शर्मा, पिता-मुन्ना शर्मा एवं 2. आशीष राज, पिता-मिलन सिंह, दोनों साकिन-बड़ा करिंगा, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण बताया। पकड़ाये दोनो व्यक्तियों की अंचलाधिकारी सदर के समक्ष विधिवत तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान सोनू शर्मा के पास से प्लास्टिक में पैक लगभग 102 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे उक्त गांजा बेचने के उद्देश्य से आए थे।

बरामद गांजा को विधिवत जप्त किया गया तथा भगवान बाजार थाना कांड संख्या-557/25, दिनांक-08.10.25, धारा-8/20 (बी) (2) (ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

नशे के विरुद्ध सारण पुलिस के इस अभियान में सुधिजनों से सूचना और सहयोग की अपील की जाती है।

> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-

1. सोनू शर्मा, पिता-मुन्ना शर्मा, साकिन-बड़ा करिंगा, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।

2. आशीष राज, पिता-मिलन सिंह, साकिन-बड़ा करिंगा, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।

> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-

1. गांजा-102 ग्राम।

यह भी पढ़े

चारगंहा से 88 किलो गांजा पुलिस ने किया बरामद

शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में से एक भी भारत का संस्था नहीं है,क्यों?

होने वाले चुनावों में 8.5 लाख अधिकारियों की होगी तैनाती-निर्वाचन आयोग

तमिलनाडु की गलतियों का खामियाजा मध्य प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है-मोहन यादव

भारत-ब्रिटेन के बीच होगा फ्री ट्रेड,इससे कौन चीजें होंगी सस्ती?

ब्रिटेन की नौ विश्वविद्यालय भारत में अपना परिसर खोलने जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!