देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीद हमारे राष्ट्रीय धरोहर है – ई प्रमोद कुमार मल्ल

देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीद हमारे राष्ट्रीय धरोहर है – ई प्रमोद कुमार मल्ल

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

जिरादेई में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ई प्रमोद कुमार मल्ल द्वारा अमर शहीदों को नमन् और अनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

आपन सिवान के संयोजक ई प्रमोद कुमार मल्ल द्वारा रूईया बंगरा एवं नरेन्द्रपुर गाँव में अमर शहीद उमाकांत प्रसाद जी एवं अमर शहीद संजय यादव की स्मारक की साफ सफाई के साथ उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण की गई।

 

इस अवसर पर ई प्रमोद कुमार मल्ल द्वारा अमर शहीद संजय यादव के पूज्य पिता श्री श्याम बहादुर प्रसाद यादव जी एवं अमर शहीद उमाकांत सिंह स्मारक के केयरटेकर और शहीद उमाकांत हाईस्कूल के प्रधानाचार्य श्री धनंजय श्रीवास्तव जी को भारत का राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया और उत्तरीय (अंग-वस्त्र) भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

ई प्रमोद कुमार मल्ल ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीद हमारे राष्ट्रीय धरोहर है। इनके माता-पिता पूज्यनीय हैं। हमारा देश इन्हें सम्मान देकर हीं प्रगति कर पायेगा। जिरादेई की धरती बड़े-बड़े विभूतियों से भरी पड़ी है जिन्होंने देश को अपने खून पसीने से सींच कर देश का नाम रौशन किया है। फिर भी विकास के पथ पर यह पिछड़ता चला गया है।

ई प्रमोद कुमार मल्ल के नेतृत्व में आपन सिवान के राष्ट्रप्रेमी कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद स्थलों की सफाई की गई एवं शहीदों के सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए गये।


शहीद सम्मान कार्यक्रम में ई प्रमोद कुमार मल्ल के साथ रामदेव राम, स्वामीनाथ सिंह, तुलसी पंडित, राहुल खरवार, बृजेश कुमार, राजेन्द्र बिन्द, सुमित कुमार बैठा, बालाजी पाण्डेय, चन्दन ठाकुर, बुद्धि सागर पाठक, शुभ नारायण यादव, सूरज सिंह सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

नवादा में बाबा दूधनाथ मंदिर के शिवलिंग को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

मोतिहारी में खाद्य सुरक्षा को लेकर मिलावट खोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

कृष्ण जन्माष्टमी पर ‘अवध में राम आये हैं, बिरज में कान्हा की तैयारी’ गीत हुआ वायरल

सिसवन की खबरें :  मतदाता सूची पुनरीक्षण: बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक में दस्तावेज अपलोड

सीवान के स्थल, जिससे मिली राष्ट्रीय आंदोलन को ऊर्जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!