बिहार सरकार का बड़ा निर्णय, रात का कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ,अब शाम 4 बजे ही बंद होंगी दुकानें,जानें और क्या हुआ निर्णय

बिहार सरकार का बड़ा निर्णय, रात का कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ,अब शाम 4 बजे ही बंद होंगी दुकानें,जानें और क्या हुआ निर्णय

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,  प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार):

 

बिहार में कोरोना संकट के बीच आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 2 दिनों से मैराथन मीटिंग कर हालात का जायजा लिया था। मंगलवार को सीएम नीतीश ने बिहार के सभी जिलों के एसपी-डीएम के साथ वीसी के माध्यम से बैठक कर कोरोना की स्थिति की समीक्षा की थी। इसके बाद आज भी अधिकारियों के साथ बैठक की। कोरोना संकट में आगे क्या किया जाये इसको लेकर आज क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी विकास आयुक्त आमिर सुबहानी एवं स्वास्थ्य प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने दिया।

सरकार के निर्णय की दी जानकारी

दोनों अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को संबोधित किया। अधिकारियों ने आज की बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी साझा की। आमिर सुबहानी ने बताया कि आज की मीटिंग में कोरोना संक्रमण रोकने को क्या किये जायें इस पर विचार किया गया। प्रत्यय अमृत ने बताया कि शाम छह बजे के बजाए 4 बजे ही दुकाने बंद हो जायेंगी। कल से ही बंद होंगी। शाम का कर्फ्यू अब रात 9 बजे की बजाए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। भीड़ वाले बाजारों को डीएम बंद करा सकते हैं या दूसरे जगह शिफ्ट कर सकते हैं।

शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग होंगे

शादी समारोह में सिर्फ पचास लोग रहेंगे,अँतिम संस्कार में 20 लोग रहेंगे। शादी में कर्फ्यू रात 10 बजे से प्रभावी रहेगा। डीजे पर पूर्णतः बैन रहेगा। कोरोना से मरने वालों का सरकारी खर्च पर अंंतिम संस्कार होगा। ऑफिस में 25 फीसदी उपस्थिति पर काम होगा और शाम चार बजे ही बंद करना होगा। रेस्टोरेंट में रात 9 बजे तक खाना ले जाने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़े

टीकाकरण:मशरक थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ लिया कोरोना वैक्सीन का टीका

मशरक में नाच पार्टी से मारपीट,एक डांसर घायल

सीएम नीतीश कुमार ने लिया बड़ा फैसला: बिहार में अभी नहीं लगेगा लॉकडाउन

Leave a Reply

error: Content is protected !!