बिहार: कैमूर में कार से 3.94 करोड़ का गोल्ड बिस्किट बरामद, म्यांमार से ले जा रहे थे वाराणसी

बिहार: कैमूर में कार से 3.94 करोड़ का गोल्ड बिस्किट बरामद, म्यांमार से ले जा रहे थे वाराणसी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया टोल प्लाजा पर करीब चार करोड़ रुपये का सोना पकड़ा गया है। ये सोना म्यांमार से बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश के वाराणसी ले जाया जा रहा था। कार में तहखाना बनाकर इस सोने को छिपाकर रखा था।

पटना से आई टीम ने कैमूर पुलिस के सहयोग से सोने के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को टीम अपने साथ पटना ले गई है। बता दें, पटना की राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) टीम ने यह कार्रवाई की है। जब्त सोने के बिस्किट का वजन 5 किलो 807 ग्राम है। इसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 3 करोड़ 94 लाख से अधिक है। डीआरआई टीम इस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई से मिला था सोना तस्करी का इनपुट मिली जानकारी के मुताबिक, डीआरआई के मुंबई जोन को सोने की बड़ी खेप की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना को पटना टीम को दी गई। इसके आधार पर पटना राजस्व खुफिया निदेशालय को हो गया और सोना पकड़ने के लिए कैमूर पहुंच गई। पटना से आई टीम ने कार को चिन्हित कर मोहनिया टोल प्लाजा पर रोक लिया।

कार की तलाशी ली गई तो कार में तहखाना बनाकर छिपाया गया सोना मिल गया। म्यांमार से लाए गए सोने की वाराणसी में देनी थी डिलीवरी*डीआरआई टीम ने कार में सवार दोनों सोना तस्कर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। म्यांमार से सोने की खेप को लाकर वाराणसी में डिलीवर करना था। टीम इस बात की जांच कर रही है कि सोने की तस्करी में और कौन-कौन शामिल है? साथ ही वाराणसी में कहां और किसके यहां सोने की बड़ी खेप डिलेवरी होनी थी। इन सारे पहलुओं पर विभाग कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

लूट काण्ड में संलिप्त अपराधी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर रेल थाना समस्तीपुर काण्ड सं0-25/24, दिनांक: 25.01.2024, घारा-323/394 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट में अप्राथमिकि अभियुक्त रौशन कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पे० शंभु चौधरी, सा० गौरव गढ, वार्ड नं0-05, थाना-सदर, जिला-सुपौल को लूटे गए वन प्लस कम्पनी के मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पूर्व में दिनांक: 16.03.2024 को इस काण्ड में एक अन्य लूटे गए मोबाईल के साथ अप्राथमिकि अभियुक्त कृष्ण कान्त तिवारी, पे०-मधेश्वर नाथ तिवारी, सा०-भटबिगहा, थाना हिलसा, जिला-नालन्दा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफतार हेतु छापेमारी जारी है।

 

यह भी पढ़े

दलसिंहसराय में पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पलामू में दिनदहाड़े बैंक से 5.50 लाख की लूट : हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

भारत के लिए क्यों इतना अहम है भूटान?

क्या परमाणु संयम का समय आ गया है?

भारत भूटान के लोगों के दिलों में बसता है-PM शेरिंग

शहीद दिवस:तीनों हंसते-हंसते चढ़ गए थे फांसी

Leave a Reply

error: Content is protected !!