बिहार पुलिस और STF ने आरा तनिष्क लूटकांड में हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस और STF ने आरा तनिष्क लूटकांड में हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

13 से अधिक केस दर्ज; 10 करोड़ की लूट हुई थी

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

आरा तनिष्क शोरूम लूट कांड जिला पुलिस और पटना एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। वैशाली जिले के हिस्ट्रीशीटर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तारी हुई है। पटना, भोजपुर, वैशाली के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत 13 केस दर्ज है।

 

पुलिस के मुताबिक लूटकांड मामले में जेल में बंद मास्टर माइंड चंदन कुमार और प्रिंस के संपर्क में था। बाहर से गैंग के सदस्यों को एक साथ करने में उसकी अहम भूमिका रही थी। लूट के सोने का एक हिस्सा उसके पास भी पहुंचा था। अभी जेवरात की बरामदगी नहीं हुआ है।

 

इसके अलावा छपरा जेल में बंद अपराधी सुभाष राय की भी संलिप्तता की सामने आ रही है। जिसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। 10 करोड़ की हुई थी लूट आरा में 10 मार्च को तनिष्क शोरूम में 10 करोड़ की ज्वेलरी की लूट हुई थी।

 

6 अपराधी 3 झोले में लूट का सामान लेकर भागे थे। लूट के दौरान शो रूम के गार्ड की राइफल अपराधियों ने छीन ली थी। उसे गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर शोरूम से करीब 20 किमी दूर झाड़ी से बरामद कर लिया गया था।

यह भी पढ़े

बिहार प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला 

सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर फडणवीस की नसीहत

भाषा विवाद को लेकर महाराष्ट्र में बवाल

बिहार में 36 परसेंट वोटर के गणना फॉर्म जमा- चुनाव आयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!