
बिहार आम बजट रोजगारोन्मुखी : विजय प्रसाद वर्मा
श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार)।
दारौंदा सीवान)। बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट की सराहना करते हुए इसे पूरी तरह रोजगारोन्मुखी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे आने वाले वर्षों में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे।
विजय प्रसाद वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में लगभग एक करोड़ युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ना है। बजट में शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग, कृषि, स्टार्टअप और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बजट में आईटी सेक्टर, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों, कृषि आधारित उद्योगों और महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन दिया गया है, जिससे गांव से लेकर शहर तक रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। यह बजट न केवल बेरोजगारी कम करेगा बल्कि बिहार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा।
विजय प्रसाद वर्मा ने विश्वास जताया कि यह बजट बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।

