बिंदुसार मूखिया ने पंचायत क्षेत्र में शुरू करवाया सेनेटाइजेशन

बिंदुसार मूखिया ने पंचायत क्षेत्र में शुरू करवाया सेनेटाइजेशन
?मास्क का भी हुआ वितरण

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, मनीष कुमार, पचरूखी, सीवान (बिहार):

सीवान  जिले के  पचरुखी प्रखण्डक्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग पंचायत की मूखिया आभा देवी के द्वारा पंचायत के सभी गांवों में एक एक घर का सेनेटाइजेशन करवाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस महामारी से लड़ने में हर घर सेनेटाइजेशन एक प्रमुख हथियार है ऐसा कर देने से वायरस को पनपने का मौका ही नही मिलेगा।उन्होंने बताया कि पंचायत में अभी तक 12000 से ऊपर सभी वार्ड सदस्यों द्वारा मार्क्स का वितरण किया गया है आज से मुखिया द्वारा छिड़काव भी पंचायत में चालू करा दिया गया है हर वार्ड को मुखिया द्वारा 930 मार्क्स दिया गया है जो कि वितरण हो रहा है।मुखिया द्वारा पंचायत में प्रचार का काम भी चल रहा है जिसमे की आम जनता से निवेदन किया जा रहा है कि जरूरत हो तो तभी घर से आप निकले नहीं तो अपने घर में रहे। मुखिया आभा देवी ने बताया कि इस माह राशन कार्ड धारियों को मुफ्त में एक यूनिट पर 10 किलो फ्री में सरकार द्वारा अनाज दिया जा रहा है सभी राशन कार्ड धारियों से निवेदन है कि कोई भी जन वितरण प्रणाली के द्वारा पैसा की मांग की जाती है तो तुरंत इसकी सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी या मुखिया आभा देवी को दें। मार्क्स वितरण का देखरेख पंचायत सचिव ओम प्रकाश राम,लेखापाल स्नेहा कुमारी एवं मुखिया द्वारा स्वयं किया जा रहा है।

यह भी पढेे

जनहित से जुड़े मुद्दे के लिए जिलाधिकारी से की मांग

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  रामाकांत पाठक के निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

तीन नाबालिग लड़कों को नंगा कर सड़क पर घुमाया, वीडियो वायरल होने पर छह गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!