भाजपा चिराग़ की लोजपा को पांच सीटें देने पर राजी, पारस को राज्यपाल एवं प्रिंस को बिहार में मंत्री पद का प्रस्ताव 

भाजपा चिराग़ की लोजपा को पांच सीटें देने पर राजी, पारस को राज्यपाल एवं प्रिंस को बिहार में मंत्री पद का प्रस्ताव

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी।
राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं थी कि चिराग पासवान आईएनडीआई गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि चिराग पासवान के सोशल मीडिया पोस्ट से ऐसा दावा किया जा रहा है कि बिहार में उनके लिए सीट फाइनल हो गई है। वे हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
                          विश्वस्त सूत्रों के अनुसार भाजपा चिराग़ की लोजपा रामविलास को बिहार में 5 सीटें देने पर राजी हो गई है जिसमें चिराग़ को हाजीपुर सीट मिलना भी तय है। इस समझौते में पशुपति पारस को राज्यपाल का पद एवं प्रिंस राज को बिहार में मंत्री पद दिया जा सकता है ।
यह भी पढ़े

Leave a Reply

error: Content is protected !!