भाजपा नेता ने क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी को किया सम्मानित

भाजपा नेता ने क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी को किया सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ सीवान  (बिहार)

सीवान जिले के  महाराजगंज प्रखंड के पोखरा गांव के स्वतंत्रता सेनानी स्व जयराम प्रसाद की धर्म पत्नी धनराजो देवी को क्रांति दिवस (भारत छोड़ो आन्दोलन) के अवसर पर सोमवार को दिलीप कुमार सिंह ने बुके और शॉल समर्पित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके सभी परिजन उपस्थित थे।इस मौके पर स्व जयराम प्रसाद के पुत्र छोटेलाल प्रसाद, पौत्र चंदन कुमार,मेघनाथ प्रसाद आदि के बृजकिशोर सिंह, राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। उन्होंने इसे भारतीय इतिहास का ऐतिहासिक दिवस बताते हुए कहा कि आज के दिन ही भारत में भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज हुआ था। जिसमें भारत माता के कितने सपूतों ने कुर्बानी दी थी।इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप सिंह ने कहा कि जयराम प्रसाद जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान और तपस्या के बदौलत अंग्रेजों ने भारत छोड़ा था।आज के इस अवसर पर हम उन्हें नमन करते हैं। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अध्यक्षता करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपना सम्बोधन किया, यह भी गौरवांवित करने क्षण है।

यह भी पढ़े

एनसीईआरटी की हिन्दी की पाठ्य-पुस्तक का समीक्षक बनकर डॉ. सुमन ने नाम रौशन किया

राष्ट्र और समाज के प्रति त्याग और समर्पण का भाव जगाता है भगवा ध्वज- राजेश कुमार

राष्ट्र और समाज के प्रति त्याग और समर्पण का भाव जगाता है भगवा ध्वज- राजेश कुमार

Leave a Reply

error: Content is protected !!