भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने किया जनसंपर्क
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जायसवाल की अध्यक्षता में सिवान विधानसभा के बदली भादा श्यामपुर चांदपुर इत्यादि जगहों पर दर्जनों महिलाओं ने घूम-घूम कर जनसंपर्क किया और लोगों को भारतीय जनता पार्टी और एनडीय के पक्ष में आने वाले विधानसभा चुनाव में समर्थन कि अपील किया।
देश में जो मोदी जी विकास कर रहे हैं बिहार में एनडीए सरकार सभी समाज के लोगों का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है केंद्र और बिहार की योजनाओं को महिला मोर्चा ने जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजू सिंह जो बहराइच जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं चांदनी पांडे अनुराधा गुप्ता मीनाक्षी सिंह डिंपल सिंह आभा जी शर्मिला जी सोनी आफताब किरण गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद रहे।