Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने के मामले पर भाजपा विधायकों ने कीर्तन कर जताया विरोध. - श्रीनारद मीडिया

नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने के मामले पर भाजपा विधायकों ने कीर्तन कर जताया विरोध.

नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने के मामले पर भाजपा विधायकों ने कीर्तन कर जताया विरोध.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

झारखंड विधानसभा परिसर में नमाज अदा करने के लिए अलग कमरा आवंटित किए जाने पर घमासान मचा है। मानसून सत्र के दूसरे सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर कीर्तन किया। हरे-राम, हरे कृष्णा भजन गाते हुए भाजपा विधायकों ने नमाज के लिए आवंटित कमरे को रद करने की मांग की। इसके बाद सदन के अंदर भाजपा विधायक सचिव के टेबल पर बैठ गए।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान बंधु तिर्की, इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला आदि उलझने लगे। विरोध के बीच कांग्रेस विधायक भी वेल में उतरे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि महिला कर्मियों का आसन छोड़ दीजिए, मर्यादा में रहिए। हंगामा के बीच ही उमाशंकर अकेला ने अपनी बातें रखनी शुरू की। अभी महंगाई पर चर्चा चल रही है।

बता दें कि इससे पहले इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा विधायक व पूर्व विधानसभा स्पीकर सीपी सिंह ने कहा था कि विधानसभा में  मंदिर के लिए कमरे का आवंटित किया जाय। अगर ऐसा होता है तो भाजपा खुद अपने खर्च पर हनुमान मंदिर का निर्माण कराएगी।

अब तक इस मुद्दे पर किसने क्या कहा

भाजपा के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने कहा कि नमाज के लिए कक्ष आवंटित करने से अन्य समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। भाजपा अन्य समुदाय के लिए भी विधानसभा भवन में प्रार्थना कक्ष आवंटित होने तक सत्र का संचालन नहीं होने देगी।

सत्तापक्ष ने भाजपा के मुद्दों से भटका हुआ बताया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि विपक्ष जनादेश का सम्मान करते हुए सदन में सकारात्मक भूमिका निभाए। झारखंड विधानसभा भवन में पूर्व से ही नमाज के लिए कक्ष आवंटित है। वर्ष 2001 में जब बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री थे, तब उनके कहने पर ही तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष नामधारी सिंह ने नमाज के लिए स्थान निर्धारित किया था।

2007 में भी कक्ष का आवंटन हुआ। अब विधानसभा नए भवन में स्थानांतरित हो गई है तो नए सिरे से कक्ष का आवंटन किया गया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। वह कभी सरकार गिराने की साजिश करती है तो कभी समाज को सांप्रदायिकता के आधार पर बांटने के काम में जुट जाती है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!