पटना में लाठीचार्ज के विरोध में मशरक में भाजपा का धरना, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पटना में लाठीचार्ज के विरोध में मशरक में भाजपा का धरना, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


पटना में विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मशरक प्रखंड मुख्यालय पर नीतीश सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना दिया। धरना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चा पर नाकाम हो चुकी है। जिस कारण आवाज उठाने वालों को लाठी से पिटवा रही है। आने वाले समय में जनता इसका हिसाब लेगी। धरना कार्यक्रम में पटना में लाठी चार्ज में मृत भाजपा महामंत्री स्व विजय सिंह के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम किया गया जिसमें स्व विजय सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें याद किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरना की अध्यक्षता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने किया।

वहीं संचालन भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बनियापुर विधान के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह शामिल रहें।धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने नीतीश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। मौके पर वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पटना में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव कर रहें भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और अन्य कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज की गयी जिसमें सभी घायल हो गए,जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी।

 

तबतक हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशानुसार अपनी मांग को सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा और जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं पार्टी नेताओं ने बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर त्रिभुवन तिवारी, रविरंजन सिंह मंटू, अखिलेश राम,संतोष परमार, धर्मेंद्र सिंह, श्याम बिहारी सिंह,संजय तिवारी, भगवान बैठा, कृष्णा तिवारी,सुरेश राय,रंजन सहनी, अतुल पांडेय,धीरज सिंह,मोहन राय,सुरेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

यह भी पढ़े

गोपालगंज जिले के टॉप 10 में शामिल कुख्यात अपराधी पारस चौधरी गिरफ्तार

फिल्मफेयर और फेमिना द्वारा मनोज भावुक का हुआ सम्मान

हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 5 हजार का जुर्माना,क्यों?

हथुआ के जितेन्द्र शाही की मृत्यु तनाव की वजह से सुसाइड करने की जिक्र, मौके से सुसाइड नोट बरामद

अनिश्चितकालीन हड़ताल का छठवां दिन : एक हजार में दम नही,दस हजार से कम नहीं नारो के साथ डटी है आशा

बेउर जेल में भिड़े बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक, जेलकर्मियों को भी पीटा

Leave a Reply

error: Content is protected !!