Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी सातवीं उम्मीदवार सूची जारी की। - श्रीनारद मीडिया

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी सातवीं उम्मीदवार सूची जारी की।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी सातवीं उम्मीदवार सूची जारी की।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भाजपा ने बुधवार को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपनी सातवीं उम्मीदवार सूची जारी की। इस सूची में महाराष्ट्र के अमरावती और कर्नाटक के चित्रदुर्ग लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। भाजपा सातवीं सूची के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 407 नामों का ऐलान कर चुकी है।

अमरावती सीट से नवनीत राणा को टिकट दिया गया है। जबकि, कर्नाटक के चित्रदुर्ग (एससी) सीट से दोविंद करजोल को उम्मीदवार बनाया गया है। मुंबई में जन्मी नवनीत राणा भाजपा की कद्दावर नेता हैं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में अमरावती सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी।

नायब सिंह सैनी करनाल से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा टिकट देने के बाद भाजपा ने करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उम्मीदवारी भी फाइनल कर दी है। भाजपा ने आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 10 नामों की लिस्ट के साथ हरियाणा के करनाल सीट पर भी  उम्मीदवार का ऐलान किया। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही 25 मई को मतदान होगा।

बता दें कि खट्टर ने हाल ही में सीएम पद के साथ करनाल विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने खट्टर को करनाल लोकसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अब तक 407 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इससे पहले मंगलवार को पार्टी ने 3 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की। पांचवीं लिस्ट में भाजपा ने 111 नामों का ऐलान किया था। वहीं, पहली सूची में भाजपा ने 195 नाम घोषित किए थे और फिर 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसके बाद 9 और 16 उम्मीदवारों की तीसरी और चौथी सूची जारी गई।

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में चार निर्दलीय जीतकर संसद पहुंचे थे। इनमें से एक नवनीत राणा भी थीं। महाराष्ट्र की अमरावती सीट से निर्दलीय उतरीं नवनीत राणा 36,951 वोटों से चुनाव जीती थीं।

 पांच बार विधायक रहे हैं गोविंद करजोल
गोविंद मुक्तप्पा करजोल अगस्त 2021 से मई 2023 तक कर्नाटक सरकार में प्रमुख और मध्यम सिंचाई, जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं। वह मुधोल विधानसभा से पांच बार विधायक रहे हैं। करजोल 2018 से 2019 तक कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के उप नेता भी थे। इसके अलावा वह भाजपा के कर्नाटक प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।

पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं नवनीत 
नवनीत राणा का नाम नवनीत कौर है। शादी के बाद से उन्होंने अपने नाम के आगे राणा जोड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, नवनीत कौर और रवि राणी की मुलाकात योग गुरु रामदेव बाबा के आश्रम में हुई थी और इसके बाद उन्होंने साल 2011 में एक सामूहिक विवाह मंडप में रवि राणा से शादी कर ली। सांसद नवनीत का जन्म मुंबई के पंजाबी परिवार में हुआ है और उनके पिता आर्मी में थे।

रह चुकी हैं अभिनेत्री और मॉडल
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाली अमरावती सांसद नवनीत राणा राजनीति में आने से पहले अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही थीं। उन्होंने 12 वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक वह, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म ‘दर्शन’ से नवनीत ने अभिनय में अपना डेब्यू किया था।

2019 में जीता था चुनाव
नवनीत राणा ने शादी के बाद ही राजनीति में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने शादी के तीन साल बाद 2014 में लोक सभा चुना में एनसीपी के टिकट से चुनाव लड़ा था, हालांकि वह जीत नहीं पाईं, लेकिन इसके बाद नवनीत ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर अमरावती से सांसद बनीं।

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छठी सूची जारी की थी। इसमें तीन उम्मीदवारों का एलान किया गया था। सूची में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया था। राजस्थान की करौली-धौलपुर (अजा) लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव और दौसा से कन्हैया लाल मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया। इसके अलावा इनर मणिपुर लेाकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह पर दांव लगाया गया।

इससे पहले आज भाजपा की एक बड़ी बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष मौजूद हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!