उत्तरप्रदेश में निषाद पार्टी और अपना दल के साथ लड़ेगी भाजपा–जेपी नड्डा.

उत्तरप्रदेश में निषाद पार्टी और अपना दल के साथ लड़ेगी भाजपा–जेपी नड्डा.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार को भाजपा की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें कई फैसले लिए गए। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं ने भाग लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि भाजपा, निषाद पार्टी और अपना दल उत्तर प्रदेश में गठबंधन कर चुनाव लडे़गी। भाजपा की दोनों पार्टियों के साथ सीट को लेकर चर्चा हुई है। भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि हम सब एकसाथ मिलकर 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने साथियों के साथ चुनाव में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर उतरेंगे। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में मोदी जी के आशीर्वाद से योगी जी के द्वारा बहुत काम किया गया है।

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले पलायन हो रहा था, गुंडागर्दी हो रही थी, अपहरण हो रहे थे, सरकार के सहयोग से माफिया पनप रहे थे। भाजपा सरकार के पिछले पांच साल की सरकार में ये सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। इसके साथ ही भाजपा अध्‍यक्ष ने उत्तर प्रदेश में फिर एक बार, एनडीए 300 पार… का नारा भी दिया।

कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए नई रणनीति तैयार की है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा चुनावी राज्यों में डिजिटल तरीके से रैली करेगी। इन रैलियों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जुड़ने की कोशिश की जाएगी।

छोटी-छोटी रैली करेंगे वरिष्ठ नेता

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कोविड गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए नई रणनीति तैयार की है। भाजपा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छोटी-छोटी रैलियों का लाइव टेलिकास्ट करेगी। इन रैलियों के जरिए एक से दो लाख लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के कई नेताओं से इस अभियान की रणनीति पर चर्चा की थी। इस चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता छोटी-छोटी सभाओं को संबोधित करेंगे। इन रैलियों का अलग-अलग इलाकों में कई बार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

22 जनवरी तक बढ़ा प्रतिबंध

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग ने अब 22 जनवरी तक फिजिकली तौर पर रौली करने पर रोक लगाई है। हालांकि, आयोग ने उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, मणिपुर और उत्तराखंड में राजनीतिक दलों छूट भी दी है।

किन राज्यों में कब होंगे चुनाव?

बता दें कि यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत 10 फरवरी को होगी। उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान होगा जबकि पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग होगी। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। उसी दिन चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!