भारत रत्न बाबा साहेब की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें किया याद

भारत रत्न बाबा साहेब की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें किया याद

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)


सारण जिले के मशरक प्रखंड के डुमरसन गोलम्बर पर मंगलवार की शाम संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महानिर्वाण दिवस के एक दिन पहले पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया गया। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं को बाबा साहेब अम्बेडकर जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित करने की अपील की थी। मौके पर कार्यक्रम में दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद,उतरी मंडल अध्यक्ष सुनिल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। दक्षिण मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने कमजोर एवं पिछड़े हुए वर्ग के लोगों उत्थान के लिए महत्वपूर्ण दिया हैं, यही कारण हैं वह आज भी दलित और पिछडे वर्ग के लिए मसीहा कहलाते हैं। उनकी अमूल्य सेवाओं को देश की जनता भुला नही पाएगी।वही भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का देश लिए योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। हमारे संविधान के निर्माण के प्रयासों के लिए हम सदा उनके आभारी रहेंगे।भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष सुनिल सिंह ने कहा कि भीमराव अंबेडकर का जीवन चुनौतीपूर्ण रहा।उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई देश में में लगा दी जो की युवाओं के लिए एक मिसाल है। बाबा साहब आंबेडकर ने जातिवाद और पूर्वाग्रहों से मुक्त एक ऐसे भारत के लिये आजीवन संघर्ष किया, जहां महिलाओं और समाज के उपेक्षित लोगों को बराबरी के आधार पर आर्थिक और सामाजिक अधिकार प्राप्त हों। मौके पर विधानपार्षद ई सच्चिदानंद राय के प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, श्याम बिहारी सिंह,धीरज कुमार, ब्रजेश सिंह, कन्हैया सिंह, अखिलेश राम, जटाशंकर सिंह, विरेन्द्र यादव,गौतम ओझा समेत आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

कोरोना से बचाव व टीकाकरण के प्रति विशेष समुदाय के लोगों को डीएम ने किया जागरूक

छुटे हुए हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों को दिया जाएगा कोविड-19 का टीका

झारखंड में अंत्येष्टि के लिए श्मशान घाट पर घंटों करना पड़ रहा इंतजार.

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, राज्य में स्वास्थ्य प्रणाली ध्वस्त.

Leave a Reply

error: Content is protected !!