बिहार से भाजपा का सफाया तय- तेजस्वी यादव

बिहार से भाजपा का सफाया तय- तेजस्वी यादव

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

यह जिंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है : लालू

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बिहार से भाजपा का सफाया तय है। अब भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से देशवासी त्रस्त हैं। हर तरफ परिवर्तन की आंधी चल गई। अब इसे रोकने वाला कोई नहीं है। तेजस्वी ने उक्त बातें रविवार को भरगामा के दरबारी राय उच्च विद्यालय महथावा व जोकीहाट के उदाहाट हाईस्कूल में राजद प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है। मोदी जी की सरकार में बिहार को स्पेशल राज का दर्जा नहीं मिला। न ही किसानों की आय दोगुनी हुई। मुकेश सहनी ने कहा कि दिल्ली में तानाशाह की सरकार है। वहां गरीबों का नहीं बल्कि अंबानी और अडानी की सरकार है। मोदी सरकार अपने वायदे पर खरा नहीं उतरी है।

तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो मखाना उत्पादक किसानों के लिए एमएसपी लागू होगा। गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपए प्रति वर्ष दिए जाएंगे। पांच सौ रुपया में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। दो सौ यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। शिक्षा व चिकित्सा मुफ्त में मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक करोड़ नौकरी दी जाएगी।

बेरोजगारों के दर्द के आगे मेरा दर्द कुछ नहीं: तेजस्वी
मधुबनी में एक चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी ने युवाओं को ठगा है। देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। नौजवानों व बेरोजगारों के दर्द के आगे मेरा कमर दर्द कुछ नहीं है। अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वे झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के मधेपुर स्थित प्लस टू जवाहर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में वीआईपी प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

यह जिंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है : लालू

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि यह चुनाव मरने का नहीं जिंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है। रविवार की सुबह सोशल मीडिया पर जारी बयान में लालू प्रसाद ने 10 मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता गंभीरता से यह सोच रही है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आई तो संविधान खत्म कर देगी। लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

आरक्षण समाप्त कर देगी। युवा बिन नौकरी मर जाएगा। नौजवान बिन रोजगार मर जाएगा। आम आदमी महंगाई से मर जाएगा। पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भी अग्निवीर लागू कर देंगे। किसान अपना अधिकार मांगते-मांगते मर जाएगा। नफरत एवं विभाजन और अधिक बढ़ जाएगा। 10 वर्षों में बर्बाद संवैधानिक संस्थाओं की बची-खुची स्वायत्तता भी खत्म हो जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!