रूसी तेल के ब्राह्मण कनेक्शन पर भाजपा की खरी-खरी

रूसी तेल के ब्राह्मण कनेक्शन पर भाजपा की खरी-खरी

क्यों होने लगा अमेरिका में ब्राह्वाणों का जिक्र?

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्हाइट हाउस के पूर्व ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो एक बार फिर भारत को लेकर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं. नवारो ने फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि भारत की रूस से सस्ती दरों पर कच्चा तेल खरीदना यूक्रेन युद्ध को परोक्ष रूप से समर्थन देने जैसा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में कुछ वर्ग, विशेष रूप से ब्राह्मण समुदाय, इस सस्ते तेल से मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है.

मोदी पर निशाना, लेकिन साथ में सराहना भी

पीटर नवारो ने कहा, “मोदी एक महान नेता हैं, लेकिन मैं समझ नहीं पा रहा कि वह पुतिन और शी जिनपिंग के साथ क्यों खड़े हैं, जबकि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता हैं. भारत के लोग समझें कि कुछ ब्राह्मण अपने फायदे के लिए देश की आम जनता को नुकसान पहुंचा रहे हैं.”

क्या है नवारो का आरोप?

नवारो के मुताबिक, फरवरी 2022 से पहले भारत की रूस से तेल खरीद काफी सीमित थी. युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने रूस से तेल आयात कई गुना बढ़ा दिया,
भारत इस तेल को रिफाइन कर अफ्रीका, यूरोप और एशिया को ऊंचे दामों पर बेचता है. यह रूस की ‘युद्ध मशीन’ को फाइनेंस करने जैसा है.

टैरिफ पर भी जताई सख्ती

पीटर नवारो ने कहा कि अमेरिका ने भारत और चीन दोनों पर 50% टैरिफ लगाया है, लेकिन यह देखना होगा कि इसे कितना आगे ले जाया जाए. उन्होंने भारत को “टैरिफ का महाराजा” बताते हुए कहा कि भारत की मौजूदा व्यापार नीतियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मास्को के समर्थन में बाधा बन रही हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नेवारो का एक बचकाना बयान सामने आया जिसमें रूस से तेल खरीदने और ब्राह्मणों पर मुनाफा कमाने जैसी बाते कहीं गई हैं। रूसी तेल के ब्राह्मण कनेक्शन जोड़ने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने करारा पटलवार किया है।

बीजेपी सांसद ने कहा कि अमेरिका कह रहा है कि रुस के तेल का फायदा ब्राह्मण जाति को हो रहा है, तेल लेने वाले कौन हैं, भारत सरकार, क्या पीएम मोदी ब्राह्मण हैं? निजी कम्पनी के कौन से मालिक ब्राह्मण हैं?

राहुल की स्क्रिप्ट अमेरिका पहुंच गई- निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने कहा कि लगता है कि राहुल गांधी की अज्ञानता का स्क्रिप्ट अमेरिका पहुंचा गई है। अमेरिका को सत्य नडेला, सुंदर पिचई, इंदिरा नुई के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि ये सभी ब्राह्मण हैं और अमेरिका की कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

पीटर नेवारो का बेतुका बयान

ट्रंप के सलाहकार पीटर नेवारो का कहना का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध का फायदा उठाकर भारत, रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है और उसे रिफाइन करके यूरोप सहित दूसरे देशों को बेच रहा है। पीटर ने कहा कि इस फैसले से भारतीयों की कीमत पर ब्राह्मण मुनाफा कमा रहे हैं।

रूसी तेल का ‘ब्राह्मण कनेक्शन’

पीटर ने भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाता हुए कहा कि नई दिल्ली, क्रेमलिन के लिए लॉन्ड्रौमैट बन गया है। भारतीयों की कीमत पर ब्राह्मणों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। हमें इसे रोकना होगा।

पीटर नेवारो यहीं नहीं रुके उन्होंने दावा किया कि भारत के पैसों से रूस अपने युद्ध के खर्चे पूरे कर रहा है, जिससे बड़ी संख्या में यूक्रेनी नागरिक मारे जा रहे हैं। इतना ही नहीं पीटर ने ट्रंप के टैरिफ का भी समर्थन किया।

पीएम मोदी की पुतिन-चिनफिंग से मुलाकात पर उठाए सवाल

पीटर नेवारो ने पीएम मोदी को महान नेता बताते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेता होने के बावजूद भी वो पुतिन और शी चिनफिंग से क्यों घुल-मिल रहे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!