साली से जीजा ने रेप कर की हत्‍या; शव से भी किया बलात्‍कार

साली से जीजा ने रेप कर की हत्‍या; शव से भी किया बलात्‍कार

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के मुजफ्फरपुर  जिले के कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते तार-तार हो गए। घर में अकेली देख साली के साथ बहनोई ने रेप किया। विरोध करने पर जीजा ने सिर पर हमला कर जान से मार दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो शव के साथ घिनौनी हरकत की।

 
अकेली साली के साथ बहनोई ने रेप करने के बाद सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। कटरा के एक गांव की घटना है। इससे भी जब मन नहीं भरा तो डेडबॉडी के साथ हैवानियत की। पुलिस को भरमाने के लिए लूटपाट का सीन बनाया। घर में सामान को तितर-बितर कर दिया। कुछ आभूषण घर से लूटकर ले गया।

 कटरा पुलिस ने ताजपुर पुलिस के सहयोग से बुधवार की देर रात मृतका के बहनोई शौकत को गिरफ्तार कर लिया। शौकत के घर से ही मृतका का मोबाइल और जिस लोढ़ा से मारकर युवती को मौत के घाट उतारा गया था, उसे भी बरामद किया गया। मंगलवार को ये वारदात तब हुई जब युवती के परिजन उसकी भाभी की डिलीवरी के कारण दरभंगा हॉस्पिटल में थे।


बुधवार को घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। दुष्कर्म के बाद लूटपाट के बावजूद पुलिस को ये मामला नहीं पच रहा था। पुलिस को वारदात में किसी करीबी की भूमिका पर शक हुई। छानबीन के दौरान सुराग मिला कि कुछ महीने पहले मृतका के बहनोई ने सबक सिखाने की धमकी दी थी।

 गिरफ्तारी के बाद शौकत ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। उसने कहा कि उसकी बीवी से अनबन चलने के बाद गांव में पंचायत हुई थी। भरी पंचायत में कुंवारी साली ने मुझे थप्पड़ लगाया था। उसी समय उसको सबक सिखाने की बात मन में ठान ली। मंगलवार को सरहज के डिलीवरी को लेकर ससुराल के सभी लोग दरभंगा हॉस्पिटल चले गए। रात को ससुराल पहुंचे। साली अकेले थी। उसने रेप की बात भी स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि अब तक पूछताछ में वो अकेले इस घटना को अंजाम देने की बात मानी है।

यह भी पढे़

सीवान में नाबालिग बच्‍ची से रेप कर आरोपी हुआ फरार

 महिला की हत्या कर उसके  बेडरूम में ही आरोपियों ने बनाए संबंध 

पूर्णिया जिले में कोविड-19 टीकाकरण के प्रीकॉशन डोज की हुई शुरुआत

कई बार एक महिला को शेयर करते थे 3 पुरुष,क्यों?

सिधवलिया में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से सनसनी

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!