बिहार में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार,क्यों?

बिहार में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। हालांकि भाजपा की सूची पर शीर्ष नेतृत्व की मुहर के बाद ही संख्या तय होगी कि कितने और कौन-कौन मंत्री बनेंगे। वैसे फिलहाल मंत्रिमंडल में जदयू और भाजपा के लगभग डेढ़ दर्जन विधायकों को शामिल किये जाने की सूचना है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शाम के पांच बजे हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार के स्तर पर तैयारी कर ली गई है।

गौरतबल है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर काफी गहमागहमी रही। बैठकों का दौर जारी रहा और संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग में घटक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। बैठक में यह तय हुआ कि जदयू कोटे से छह से आठ विधायक-विधान पार्षदों को मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि भाजपा कोटे से 10-12 विधायक-विधान पार्षदों को नीतीश सरकार में शामिल किया जा सकता है।

संभावित मंत्रियों को लेकर जदयू ने अपनी सूची तैयार कर ली है। लेकिन भाजपा कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं। प्रदेश भाजपा इकाई ने आलाकमान को संभावित मंत्रियों की सूची भेज दी है। गुरुवार की सुबह तक मंत्रियों का नाम फाइनल हो सकता है। पार्टी नेताओं के अनुसार भाजपा आलकमान ने नामों पर सुबह मुहर लगा दी तो गुरुवार की शाम में ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। नाम नहीं आने पर शुक्रवार को शपथ ग्रहण होगा।

2020 का ही रहेगा फार्मूला 
मंत्रियों का फॉर्मूला वर्ष 2020 के आधार पर ही है। उस समय भाजपा कोटे के 16, जदयू से 12, हम से एक, वीआईपी से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री थे। अभी सरकार में सीएम सहित नौ मंत्री हैं। इसमें जदयू से चार, भाजपा से तीन, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री हैं। चर्चा के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार के बावजूद आठ-दस पद खाली रह सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ और विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार के गठन के करीब 50 दिन होने के आए हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। हालांकि, बीते एक सप्ताह से चर्चा है कि इस महीने की 15 तक नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा और विभागों को नए मंत्री मिल जाएंगे।

नीतीश को बीजेपी की लिस्ट का इंतजार

पूर्व से चर्चा है कि 15 मार्च तक मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इस बीच एक बार फिर इस चर्चा ने जोर पकड़ा कि 15 की बजाय 14 मार्च को ही मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। सरकार को सिर्फ भाजपा कोटे के संभावित मंत्रियों के नाम की सूची मिलनी है।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार की रात तक भाजपा ने अपने संभावित मंत्रियों की सूची सरकार को सौंपी नहीं थी। यदि यह सूची सरकार को समय रहते मिल जाती है तो गुरुवार की शाम तक मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है अन्यथा 15 मार्च का इंतजार करना होगा तभी सही तस्वीर सामने आ पाएगी।

बता दें कि अभी नीतीश कुमार की कैबिनेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कुल नौ मंत्री है। इनमें दो उप मुख्यमंत्री क्रमश: सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन और सुमित कुमार सिंह हैं जिनके पास सभी विभागों की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!